Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पटना में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश के आसार

60

पटना में आज सुबह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज दिनभर पटना में धूप खिलेगी और मौसम साफ रहेगा. हालांकि कल यानी कि मंगलवार से यहां मौसम बदलने की संभावना है. मंगलवार को पटना शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार (दोपहर या शाम के बाद) को पटना में बादल रहेंगे, इसके अगले दिन यहां आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. बुधवार को यहां फिर से आंधी के साथ बारिश होगी, जबकि बुधवार को बादल छाए रहेंगे. बारिश के बाद यहां अगले 2 दिनों तक कोहरा या धुंध छाई रह सकती है.

तापमान में गिरावट होने के आसार

मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना की मानें तो बारिश होने के बाद पटना के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है. मंगलवार 20 फरवरी को यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. बारिश के बाद इसके घटकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. दूसरी तरफ अधिकतम तापमान में भी बारिश के बाद 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है.

पटना मौसम

पटना का साप्ताहिक तापमान क्या रहेगा?

मंगलवार 20 फरवरी को पटना का तापमान – न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

बुधवार 21 फरवरी को पटना का तापमान – न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

गुरुवार 22 फरवरी को पटना का तापमान – न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

शुक्रवार 23 फरवरी को पटना का तापमान – न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है..

शनिवार 24 फरवरी को पटना का तापमान- न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

रविवार 25 फरवरी को पटना का तापमान – न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

बिहार के अलग-अलग जिलों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान क्या रहेगा?

बिहार के बेगूसराय, शेखपुरा और खगड़िया में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं जबकि नवादा में 13 डिग्री सेल्सियस, अररिया में 14 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर में 15 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.