Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime: शराबी पति ने पत्नी पर किया हमला और फूंका अपना ही घर, मनेंद्रगढ़ इलाके में फैली द... Indore MBA Student Murder: आरोपी पीयूष धामनोदिया मुंबई से गिरफ्तार, रेप के बाद की थी छात्रा की बेरहम... MP RTO Corruption: सोहागी पहाड़ बना अवैध वसूली का अड्डा? परिवहन विभाग के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने खोल... Mandsaur News: मंदसौर में नकली घी और शहद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 40 लीटर मिलावटी माल जब्त; ... Jitu Patwari in Shahdol: जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 'हिसाब' करने की दी चेतावनी Antique Coins: चांदी के भाव बढ़ते ही गलने लगे ऐतिहासिक सिक्के, कॉइन कलेक्टर्स ने जताई बड़ी चिंता Crime News: मोबाइल देख मंगेतर ने खोया आपा, वायर से गला घोंटकर युवक की बेरहमी से हत्या सिंधिया के लिए आए थे खास काजू, पीठ पलटते ही चट कर गए नेताजी! मेहमानों के सामने हुई किरकिरी IAS Transfer List MP: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अशोक वर्णवाल से छीना वन विभाग; मनीष सिंह को बड़ी...

मोहन कैबिनेट ने जताया PM मोदी का आभार, कहा- सद्भाव का एक बड़ा उदाहरण हमारे सामने आया…

30

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक अब खत्म हो चुकी है। इस बैठक में गौ माता को लेकर महत्वपूर्ण निणर्य लिया गया है। बैठक में तय हुआ कि, गौ माता के सम्मान के लिए महत्वपूर्ण फैसले जल्द ही लिए जाएंगे। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि, अक्सर वर्षा काल में प्रमुख सड़कों और राजमार्गों पर गौ माता के बैठे रहने की घटनाएं सामने आती हैं और गौ माता दुर्घटनाओं का शिकार भी हो जाती हैं। इसलिए ऐसी व्यवस्था आवश्यक है कि गौ माता सड़कों पर न दिखे। इसके लिए गौशालाओं के लिए राशि और मानदेय वृद्धि का निर्णय लिया जाएगा।

मोहन कैबिनेट ने जताया पीएम मोदी का आभार

कैबिनेट की बैठक में मोहन कैबिनेट ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भगवान श्री रामचंद्र भूमि न्यास का यह महता कार्य है इस नाते न्यास भी बधाई का पात्र है। सर्वोच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण फैसले के क्रियान्वयन में सभी धर्म के प्रतिनिधियों की सहमति और सामाजिक सद्भाव का एक बड़ा उदाहरण हमारे सामने आया है। कैबिनेट सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करती है। यह कार्य इस बात का भी उदाहरण है कि हमारी न्याय व्यवस्था का सम्मान करते हुए प्रबल इच्छा शक्ति का क्रियान्वयन सामने आया है।

सीएम ने दिए पशु पालन एवं डेयरी विभाग को निर्देश

सीएम यादव ने आगे कहा कि, यदि गौ माता मृत्यु का शिकार होती है तो उनके सम्मानजनक दाह संस्कार की व्यवस्था की जाएगी। गौ माता के अवशेष कहीं अपमानित न हों इसके लिए समाधि अन्य व्यवस्थाओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा। मंत्रियों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का मेजें थपथपाकर स्वागत किया। सीएम यादव ने आगे कहा कि, इन कार्यों के लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाए। मुख्यमंत्री ने पशु पालन एवं डेयरी विभाग को इस संबंध में आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.