Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा...

दलित बच्चों की पिटाई वाले वीडियो पर बोले जबलपुर कलेक्टर, किया ये खुलासा

43

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस समय एक वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक बच्चों पर लाठियों की बरसात करता नजर आ रहा है। ये वीडियो पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर डाला और बताया कि ये वीडियो जबलपुर का है। लेकिन बाद में उन्होंने ये वीडियो डिलीट कर दिया। हालांकि बताया गया है कि ये वीडियो जबलपुर का नहीं है।

इस मामले में जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि- ”बच्चों के साथ मारपीट का वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा उनके ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है, जिसका घटना स्थल जबलपुर जिले का होना नहीं पाया गया है।

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की प्रतिक्रिया

अब इस वीडियो पर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। दीपक सक्सेना ने कहा कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। पीसीसी जीतू पटवारी ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया। ये वीडियो जबलपुर का बताया जा रहा है लेकिन कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा कि ये वीडियो जबलपुर का नहीं है।

जानकारी के लिए बता दें कि, इस वीडियो को हेटडिटेक्टर के ‘एक्स’ अकाउंट पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो में एक व्यक्ति छड़ी से पांच बच्चों के पैरों पर मार रहा है। उन बच्चों के हाथ उनकी पीठ के पीछे रस्सी से बंधे हुए हैं और वह जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं क्योंकि आदमी उन्हें लगातार छड़ी से मार रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.