Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कमलनाथ के बयान के बाद उमंग सिंघार ने विधायकों को कहा थैंक्स, कहा- ‘ये कांग्रेस की मनोवैज्ञानिक जीत’

20

भोपाल : पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश की राजनीति में उठ रही अटकलों पर पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान के बाद आखिरकार विराम लग गया। पूर्व सीएम कमलनाथ ने इन अफवाहों का पटाक्षेप करते हुए कहा कि वे कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जा रहे। इसके बाद एक के बाद एक कई कांग्रेस विधायकों ने भी पार्टी पर विश्वास जताया। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायकों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिन चार दिन के घटनाक्रम के दौरान जिस तरह सभी विधायक और नेता कांग्रेस के साथ खड़े रहे हैं वो एक बड़ी मनोवैज्ञानिक जीत है।

उमंग सिंघार ने कहा कि ‘मैं कांग्रेस के सभी सम्माननीय विधायकगणों को धन्यवाद देता हूं। आपने विषम परिस्थितियों में धैर्य का परिचय दिया है, जैसे हमने मिलकर सदन में सरकार को घेरा वैसे ही आप ने एकता का परिचय दिया और आप सब पार्टी के साथ खड़े रहे। कांग्रेस पार्टी आप पर गर्व करती है। आपका सहयोग और समर्थन बहुमूल्य है। मैं आप सभी विधायकगणों का “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” को सफल बनाने के लिए आह्वान करता हूं।’ उन्होने कहा कि ‘ये कांग्रेस के लिए एक बड़ी मनोवैज्ञानिक जीत है। आप जिस तरह पार्टी के लिए सोचते हैं ये तारीफे-काबिल है। सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी, मल्लिकार्जुन खड़गे जी..सबने आपपर विश्वास जताया और उनका आपके लिए संदेश है कि कांग्रेस के सब विधायक कांग्रेस के साथ है।’

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश की राजनीति में चर्चा थी कि कमलनाथ अपने बेटे समेत कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं। दिल्ली में भाजपा नेतृत्व से मुलाकात के बाद तो इस बात की चर्चा और गर्मा गई। लेकिन खुद कमलनाथ ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि ये सारी अफवाह मात्र है। उन्होंने कहा कि ‘क्षेत्र के लोगों का प्रेम, विश्वास और दबाव मुझे मजबूती देता है।’ इस तरह पिछले कई दिनों से चली आ रही अटकलों पर विराम लग गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने भी इस समय कांग्रेस विधायकों को पार्टी के साथ बने रहने और विश्वास कायम रखने के लिए आभार जताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.