Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

कीवर्ड के साथ करें Google पर सर्च, मिलेंगे सटीक जवाब

40

हर दिन 90% लोग सर्च करने के लिए गूगल का इस्तेमाल करते हैं. सर्च स्टैटिस्टिक्स की बात करें तो गूगल पर हर दिन 8.5 अरब सर्च होती हैं. यानी हर सेकंड 99 हजार सर्च किए जाते हैं. ऐसे में आप कुछ टिप्स की मदद से अपने गूगल सर्च को बेहतर कर सकते हैं.

इसमें सबसे पहले है फाइल टाइप उदाहरण के तौर पर अगर आप किसी टॉपिक पर पीडीएफ या वर्ड डॉक्यूमेंट सर्च कर रहे हैं तो इसमें कुछ समय लग सकता है. इसके लिए अपना कीवर्ड लिखें इसके बाद स्पेस दें फिर लिखें filetype:pdf इसके बाद सभी सर्च रिजल्ट पीडीएफ फाइल्स आएंगे.

अगर आप वर्ड डॉक्यूमेंट सर्च कर रहे हैं तो पीडीएफ की जगह doc लिखें. इसके अलावा बेहतर सर्च रिजल्ट पाने के लिए अपना कीवर्ड लिखें उसके बाद + लगाएं और एक और कीवर्ड लिखें. इससे भी सटीक परिणाम मिल सकते हैं.

प्लस और माइनस साइन का करें उपयोग

उदाहरण के तौर पर अगर आप इंजीनियरिंग और ड्रोन्स के बारे में जानना चाहते हैं तो सर्च में लिखें इंजीनियरिंग + ड्रोन्स, इससे आपको स्पेसिफिक सर्च रिजल्ट मिलेंगे. वहीं अगर आप चाहते हैं कि इंजीनियरिंग के बारे में सर्च करते वक्त ड्रोन्स न आएं तो आप + की जगह – का साइन लगाएं.

खास कैरेक्टर लगाने पर सर्च होगी ज्यादा आसान

अगर आप अपने कीवर्ड में ” ” (इन्वर्टेड कोमा) शामिल करेंगे तब भी स्पेसिफिक फ्रेज सामने आएगी. कई बार किसी कारण से कोई वेबसाइट नहीं चलती तो इस स्थिति में कीवर्ड सर्च करें, राइट साइड पर तीन डॉट पर क्लिक करें फिर ड्रॉप डाउन एरो पर क्लिक करें. और cached पर क्लिक करें, इससे आप वेबसाइट को देख सकेंगे.

इंग्लिश करैक्टर का करें यूज

गूगल पर सर्च करते समय किसी भी भाषा के लिए आप इंग्लिश करैक्टर को यूज कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके सामने रिजल्ट फिल्टर होकर आएगा और आसानी से आप अपने जवाब के पास पहुंच जाएंगे. आपको बता दें गूगल पर ज्यादातर चीजें इंग्लिश वर्ड में ही सर्च की जाती है, जिससे इसकी सर्च एल्गोरिदम बेहतर हो गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.