Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahua Moitra: पालतू रॉटवीलर 'हेनरी' की कस्टडी के लिए हाईकोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, अप्रैल में होगी ... Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन के राजा के भाई प्रिंस एंड्रयू को पुलि... Navjot Singh Sidhu: "ठोक दो ताली!" शायराना अंदाज में फिर गरजे सिद्धू, विरोधियों की बोलती बंद करने के... Chandigarh Alert: पंजाब सीएम ऑफिस और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट ... पर्यटकों को बड़ा झटका! हिमाचल सरकार ने बढ़ाई एंट्री फीस; अब कार और बस से जाना होगा महंगा, 1 अप्रैल स... Lawrence Bishnoi: हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई बरी, चंडीगढ़ कोर्ट ने 7 साल पुराने केस में सुनाय... इंसानियत शर्मसार: 22 पिल्लों को जहर मिले लड्डू खिलाकर मारने की कोशिश, 5 की तड़प-तड़प कर मौत National Highway: पंजाब को केंद्र की बड़ी सौगात, 6-लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी; अब घंटों का सफर मिन... Punjab Driving License: पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान! ट्रांसपोर्ट विभाग लागू करने जा ... Bhogpur News: भोगपुर में CNG प्लांट के विरोध में फूटा गुस्सा, शहर पूरी तरह बंद; देखें प्रदर्शन की तस...

भाजपा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का बयान , कहा – हम तो कांग्रेस के सिपाही हैं..

24

ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिल्ली पहुंचने के बाद ग्वालियर में कांग्रेस नेताओं ने बैठक बुलाई। महापौर कार्यालय पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष , महापौर और विधायक सहित कई पार्षद और कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। महापौर कार्यालय पर आयोजित यह बैठक 2 घंटे तक चली। इस दौरान विधायक सतीश सिकरवार और महापौर शोभा सिकरवार भी मौजूद रहीं। कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों को लेकर ग्वालियर में  भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

बैठक के बाद कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने भाजपा में शामिल होने की सभी बातों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि हम तो कांग्रेस के सिपाही हैं और सदैव कांग्रेस के साथ रहेंगे। कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि उनकी परिस्थितियों से मैं अवगत नहीं हूं।

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की गई। इस बैठक में कांग्रेस के सभी पार्षद भी मौजूद थे इसके अलावा इस बैठक में निगम में बजट को लेकर भी चर्चा की गई है। महापौर शोभा सिकरवार ने बताया कि हमको लोकसभा चुनाव की किस तरह तैयारी करनी है। इसको लेकर भी चर्चा हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.