Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

कर्नाटक के किसान MP पुलिस ने हिरासत में लिए, CM सिद्दारमैया ने मोहन यादव को पत्र लिखकर कही ये बात

66

भोपाल/बेंगलुरू: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली जाते समय भोपाल में हिरासत में लिए कर्नाटक के किसानों को रिहा करने का अनुरोध किया। उन्होंने किसानों के पक्ष में मोहन यादव को पत्र लिखते हुए कहा कि आंदोलन में भाग लेना किसानों का संवैधानिक अधिकार है, इसलिए उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मोहन यादव को लिखे एक पत्र में कहा कि केंद्र सरकार की “किसान विरोधी नीतियों” के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे कर्नाटक के किसानों के एक समूह को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिना किसी कारण के हिरासत में लिया गया है। सिद्धारमैया ने कहा कि किसानों को हिरासत में लिए हुए चार दिन हो गए हैं और उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है। पत्र में कहा गया है, “अब यह पता चला है कि आपके पुलिस अधिकारी उन्हें वाराणसी स्थानांतरित कर रहे हैं। दिल्ली जाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग लेना लोगों का संवैधानिक अधिकार है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि बेहतर नीतियों की मांग करने वाले किसानों को मध्य प्रदेश में पुलिस अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा है और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.