Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

इंदौर में महिला डाक्टर से चेन लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

35

इंदौर। इंदौर में चोरों के हौंसले बुलंद हैं और वारदातें बढ़ती जा रही हैं। शहर के महालक्ष्मी नगर में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने महिला डाक्टर के गले से चेन लूट ली। हालांकि महिला डाक्टर ने बदमाशों का सामना किया और बदमाश आधी चेन ही ले जा सके।

लसूडिया थाना पुलिस के अनुसार, घटना महालक्ष्मी नगर में रात करीब नौ बजे की है। डेंटल डाक्टर पूजा गुप्ता पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया। डाक्टर ने गले में सोने की चेन पहनी थी, बदमाश जिसे ले जाने का प्रयास कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिला डाक्टर चल रही है और एक बाइक सवार उसे देखकर बाइक मोड़कर रूक जाते हैं।

पीछे बैठा बदमाश उतरता है और महिला डाक्टर के गले से चेन खींचने का प्रयास करता है। महिला डाक्टर बदमाश का हाथ पकड़कर उससे मुकाबला करती है। कुछ छीना-झपटी में बदमाश के हाथ आधी चेन आती ही वह बाइक पर बैठ जा जाता है और दोनों बदमाश निकल जाते हैं। लसूडिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.