Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ...

जीतू पटवारी ने ‘मोदी की गारंटी’ पर उठाए सवाल, किसानों को लेकर गांव-गांव में आंदोलन की दी चेतावनी

34

भोपाल। दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को प्रदेश की मोहन सरकार पर हमला बोला और भाजपा के संकल्प पत्र की याद दिलाते हुए ‘मोदी की गारंटी’ पर सवाल उठाते हुए तंज कसा। जीतू पटवारी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि मध्य प्रदेश भाजपा ने जो ‘मोदी की गारंटी’ दी थी] वो सत्ता में आते ही गायब हो गई। कांग्रेस पार्टी सरकार को आगाह कर रही है कि यदि किसानों को लेकर सुनवाई जल्दी नहीं की गई तो गांव-गांव आंदोलन के दृश्य देखने को मिलेंगे।

वीडियो में जीतू यह कहते नजर आए कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछली बार कहा था कि पार्टी का संकल्प पत्र गीता और रामायण की तरह वचन पत्र है, जिसका एक-एक शब्द हमारे लिए गीता और रामायण का एक-एक वाक्य है। लेकिन हकीकत यह है कि आज तक मोदी की एक गारंटी पर काम चालू नहीं हुआ। मैं सरकार को आगाह करना चाहता हूं कि इस बार अगर गेहूं खरीद के दाम अगर 2700 रुपये क्विंटल नहीं किए तो दिल्ली के (किसान) आंदोलन से डरकर आप 80 नेताओं को आप गिरफ्तार जरूर कर सकते हैं, लेकिन पूरी कांग्रेस का दायित्व है कि हम सड़क पर हैं। 2700 रुपये क्विंटल गेहूं का दाम दो, वरना आंदोलन जिले में नहीं, ब्लाक में नहीं, गांव-गांव में होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.