Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

खुलेआम शराबखोरी कर रहे शराबियों पर चला पुलिस का डंडा, जाम छलकाते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

14

रीवा। शहर में इन दिनो हर शराब के हर एक ठेके के सामने में शाम होते ही शराबियो का जमावाडा लग जाता है। शराबी खुलेआम सड़क किनारे जाम छलकाते दिखाई देते हैं जिसके चलते वहां से गुजरने वाले आम नागरिक और महिलाएं अकसर परेशान होती है। इसके अलावा शराब दुकानों के बाहर शराब पीने के बाद शराबी आए दिन विवाद की स्थिती निर्मित होती है। बता दें कि बीते मंगलवार को सिरमौर चौराहे पर स्थित शराब ठेके के बाहर ओवर ब्रिज के नीचे शराब खोरी कर रहे शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था,जिसमे नशे की हालत में एक यूवक ने ठेले संचालक के साथ मारपीट की थी।

 इस घटना को पुलिस की टीम ने संज्ञान में लिया और बुधवार की रात अचानक शराब ठेके के बाहर दबिश दे दी। इस दौरान जाम छलका रहे शराबी अपना-अपना जाम छोड़कर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने शराबियों को खदेड़ा और जमकर लाठियां बरसाई। इस दौरान कुछ शराबियों को पुलिस ने पकड़ा तो वह निर्वस्त्र होकर ही भागने लगे लेकिन पुलिस उन्हें पकड़कर हवालात ले गई और जमकर खातिरदारी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.