Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

सुमित्रा महाजन के भाजपा में बुलाने के जवाब में कमल नाथ ने छिंदवाड़ा में कही यह बात

48

छिंदवाड़ा।पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ बुधवार को छिन्दवाड़ा पहुंचे इस दौरान इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर जब पत्रकारों ने सवाल किया कि सुमित्रा महाजन ने आपको कहा है, राम बोलो, और भाजपा में आ जाओ?। इसके जवाब में कमल नाथ ने कहा कि ‘वो कह रही हैं, आप लोग क्या कह रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़कर भाजपा जाने के सवाल पर कहा, कि जिसकी जो मर्जी हो वो करें। बैतूल में आदिवासी युवक की पिटाई के सवाल पर कहा, कि ये तो एक घटना है। ‘पूरे प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश का आदिवासी असुरक्षित है।’ गौरतलब है कि कमल नाथ, सांसद बेटे नकुल नाथ के साथ छिंदवाड़ा के 5 दिवसीय प्रवास पर आए हैं।

आगमन उपरांत कमल नाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे, जबकि सांसद नाथ का हेलीकाप्टर द्वारा बिछुआ ब्लॉक के ग्राम मोहपानी माल में आगमन होगा, तत्पश्चात दोपहर 3.30 बजे उनका शिकारपुर आगमन होगा। अपराहं 5 बजे नकुल-कमल नाथ का गुलाबरा स्थित सोनी कम्प्यूटर गुलाबरा में आगमन होगा। सांय 5.55 बजे नेताद्वय का शिकारपुर आगमन होगा।

15 फरवरी को सांसद नकुल नाथ कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक में सम्मिलित होंगे तदोपरांत उनका शिकारपुर आगमन होगा। पूर्व सीएम कमल नाथ व सांसद नकुल नाथ का प्रात: 11 बजे अमरवाड़ा आगमन होगा, यहां नेताद्वय स्वागत लॉन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होने के पश्चात प्रात: 12 बजे मोहखेड़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। शिकारपुर आगमन पश्चात कमल नाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे, जबकि सांसद नकुल नाथ का दोपहर 2.30 बजे ग्राम केकड़ा (अमरवाड़ा) में आगमन होगा, यहां वे आयोजित जनसभा में सम्मिलित होंगे। दोपहर 3.45 बजे सांसद श्री नाथ का शिकारपुर आगमन होगा।

प्रात: 10.30 बजे बोरगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होने के पश्चात दोपहर 11.45 बजे रामाकोना के मंगल कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.55 बजे नेताद्वय का शिकारपुर आगमन होगा, तत्पश्चात पूर्व सीएम कमलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। सांसद नकुल नाथ का दोपहर 2.30 बजे हिवरा सेन्डवार (पांढुर्ना) में आगमन होगा, जहां वे आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होंगे तत्पश्चात दोपहर 4 बजे उनका शिकारपुर आगमन होगा।

17 फरवरी को नकुल-कमल नाथ प्रात: 10.30 बजे छाबड़ी खुर्द स्टेडियम ग्राउंड (उमरेठ) में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होने के पश्चात दोपहर 11.45 बजे दमुआ टाउन वासरी ग्राउंड में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होंगे। दोपहर 12.55 बजे नेताद्वय का शिकारपुर आगमन होगा जिसके पश्चात कमल नाथ जिला कांग्रेस कमेटी से निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे, जबकि सांसद श्री नकुलनाथ का दोपहर 2.30 बजे कपुर्दा (चौरई) आगमन होगा, जहां वे आयोजित जनसभा में सम्मिलित होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.