Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना... एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया...

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते ने छोड़ी कांग्रेस, डिप्टी सीएम की मौजूदगी में थामा BJP का दामन

58

लखनऊ। देश में इस समय लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है। बीजेपी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है। तो वहीं कांग्रेस से कई दिग्गज नेता अब पार्टी का दामन छोड़ बीजेपी के साथ जा रहे है। कई राज्यों में कांग्रेस के नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। तो इस बीच, कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री भी यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में बीजेपी में हो गए हैं।

सदस्यता के बाद विभाकर ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। विभाकर शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैं लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के दृष्टिकोण को और मजबूत करके देश की सेवा कर सकूंगा।

बीजेपी में शामिल होने के बाद विभाकर शास्त्री

बीजेपी में शामिल होने के बाद विभाकर शास्त्री कहते हैं, ”मैं मेरे लिए बीजेपी के दरवाजे खोलने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, नड्डा जी, एचएम अमित शाह जी, सीएम योगी आदित्यनाथ जी और ब्रजेश पाठक के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मुझे मिलेगा मेरे दादा लाल बहादुर शास्त्री के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का अवसर। मैं पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार काम करूंगा… भारत गठबंधन की कोई विचारधारा नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य मोदी जी को हटाना है… राहुल जी को बताना चाहिए कि कांग्रेस की विचारधारा क्या है …”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.