Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, इन मुद्दों को लेकर बोला हल्ला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

55

भोपाल। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस ने आज 13 फरवरी को राजधानी भोपाल में बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश में बेरोजगारी, हरदा हादसे, अपराध, महिला सुरक्षा को लेकर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव करने के लिए निकले। इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के अलावा भारी संख्या में कांग्रेसियों के खिलाफ सड़क पर हल्ला बोल दिया है।

जैसे ही कांग्रेसी विधानसभा घेराव करने के लिए पीसीसी दफतर से निकले तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। लेकिन फिर भी अपनी मांगों को लेकर कांग्रेसी अड़े रहे। जिसके बाद जीतू पटवारी और बीवी श्रीनिवास बेरिगेड पर चढ़ गए जिसके बाद पुलिस ने इन्हे रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

आंसू गैस के गोले छोड़ने के बाद प्रदर्शनकारी तितर बितर हो गए। पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को रेकने के लिए रेड क्रॉस हास्पिटल के पास बेरिगेटिंग की गई थी। फिर भी कांग्रेसी झंडे लहराते हुओ लगातार आगे बढ़ते रहे। जिसे रोकने के लिए पुलिस ने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया समेत कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज विधानसभा में ऑनलाइन गेम पर जीएसटी लगाने वाले संसोधन बिल का भी विरोध किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.