Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ...

हिस्ट्रीशीटर की हत्‍या के साढ़े तीन साल बाद उसका फोटो लगाकर ऑनलाइन बेचे रहे हथियार

33

उज्जैन। हिस्ट्रीशीटर बदमाश दुर्लभ कश्यप की साढ़े तीन साल पूर्व हत्या हो चुकी है। मगर उसके नाम पर इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर हथियारों की बिक्री की जा रही है। दुर्लभ के फोटो के साथ ही पिस्टल, चाकू, बंदूक की बिक्री की जा रही है। होम डिलेवरी तक के दावे किए जा रहे है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह आइडी दस माह पूर्व बनाई गई थी। जिस पर कार्रवाई की जा चुकी है। एक बार फिर से बदमाशों की तलाश की जा रही है।

शहर के कुख्यात बदमाश के दुर्लभ कश्यप की सितंबर 2020 में हेलावाड़ी में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भी उसकी गैंग के सदस्यों द्वारा दुर्लभ के नाम व फोटो का उपयोग किया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर क्या दुर्लभ कश्यप जिंदा है। नाम से एक पेज बनाया है।

इस पर खुलेआम हथियारों की बिक्री की जा रही है। हथियारों के फोटो व वीडियो पोस्ट किए गए है। जिसमें एक युवक का चेहरा तो दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन उसकी कमर में पिस्टल, कट्टा, कारतूस व बंदूक लटकी हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा टेबल पर पांच पिस्टल रखी नजर आ रही है।

इस ग्रुप के साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोग फालोअर हैं। पेज पर लिखा है कि पंवासा बदमाशों का क्षेत्र। इसको लेकर पुलिस का कहना है कि दस माह पूर्व वीडियो अपलोड किया गया था। उस दौरान भी कार्रवाई की गई थी। एक बार फिर से इस ग्रुप को लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। हालांकि इस तरह से हथियार नहीं उपलब्ध हो रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.