Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

फोन पर गलती से किसी ने भेज दिए पैसे तो न हों खुश, हो सकता है बड़ा फ्रॉड

18

Online Scam से दुनियाभर में लोग परेशान हो चुके हैं तो वहीं ठगी करने वाले दिनों-दिन लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके खोज रहे हैं. कभी गलती से आपके भी बैंक अकाउंट में किसी ने पैसे भेज दिए तो खुश होने की जरूरत नहीं, क्योंकि ठगी करने वालों का ये नया पैंतरा है. हम लोग ये देखकर खुश हो जाते हैं कि बैंक अकाउंट में चलो फ्री का पैसा आ गया, लेकिन इसी के बाद तो ठगी करने वालों का असली खेल शुरू होता है.

पैसा भेजने के बाद फिर ठगी करने वाले अपना पैसा मांगने लगते हैं, लोगों को बातों ही बातों में जाल में फंसाकर ये लोग बैंकिंग जानकारी और ओटीपी चुरा लेते हैं. हम लोग जाने-अनजाने बैंकिंग डिटेल्स देने की जो यह गलती कर बैठते हैं, हमारी यही गलती आगे चलकर इस कदर हम लोगों पर ही भारी पड़ती है कि ठगी करने वाले आसानी से हमारा पैसा लूट लेते हैं.

ठगी करने वाले इस तरह से जाल बिछाते हैं कि न चाहते हुए भी लोग इनकी बातों में फंसकर, बैंकिंग डिटेल्स और ओटीपी जैसी जानकारी शेयर कर बैठते हैं. आप लोगों के यूपीआई लॉग-इन, पेमेंट डिटेल्स को चुराने के लिए मैलवेयर का भी सहारा लिया जाता है.

ऐसे में आप लोगों को सलाह दी जाती है कि यदि कोई अनजान व्यक्ति किसी अनजान लिंक को आपके साथ शेयर करे तो भूल से भी लिंक पर क्लिक न करें. क्लिक करते ही फोन में वायरस आ सकता है जो आपकी बैंकिंग से जुड़ी जानकारी चुराकर अकाउंट भी खाली कर सकता है.

UPI Scam से बचाएंगी ये ट्रिक्स

  • भूल से भी UPI PIN, ओटीपी या फिर पासवर्ड किसी से भी शेयर करने की भूल न करें.
  • अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको किसी भी लिंक पर क्लिक कर, किसी वेबसाइट पर जानकारी भरने के लिए कहे तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि यूआरएल वाकई ऑथेंटिक है या नहीं.
  • UPI ऐप को अपडेट रखें और ऐप के लिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें.
  • पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल UPI लेनदेन के लिए न करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.