Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पिता ने बेटी के साथ मिलकर पुत्र का अपहरण कर उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला…

54

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल के घोड़ाडोंगरी से 7 फरवरी की रात अगवा हुए युवक दीपक बामने का शव नर्मदापुरम जिले में मालाखेड़ी गांव के पास नर्मदा नदी के एक पुल के नीचे बरामद हुआ है । दीपक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दीपक की हत्या  उसके सगे पिता सौतेली बहन और बहन के एक दोस्त ने मिलकर की थी। हत्या के पीछे सम्पत्ति का विवाद बताया जा रहा है। दीपक के पिता ने दूसरी शादी की थी। जिससे दीपक के दादा दादी नाखुश थे और उन्होंने अपनी सारी सम्पत्ति पोते दीपक के नाम लिख दी थी।

 दादा की मौत के बाद दीपक अपनी दादी के साथ ही रहता था। संपत्ति से बेदखल हुए दीपक के पिता अनिल बामने और सौतेली बहन आरती ने दीपक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 7 फरवरी के दिन दीपक के पिता ,सौतेली बहन और बहन के एक दोस्त ने मिलकर दीपक को घोड़ाडोंगरी से अगवा किया और एक काले रंग की कार में उसे लेकर फरार हो गए। तीनो ने मिलकर दीपक को कार के अंदर ही गला घोंटकर मार डाला और उसका शव नर्मदापुरम जिले में एक पुल के नीचे फेंक कर फरार हो गए। दीपक को घोड़ाडोंगरी में जहां से अगवा किया गया था वहां उसकी घड़ी बरामद हुई थी।

 जिसे उसकी दादी ने पहचान लिया था और ये तय हो गया था कि दीपक को ही अगवा किया गया था। पुलिस ने दीपक के परिजनों की डिटेल खंगाली तो सभी की लोकेशन वारदात के दिन एक ही जगह मिली जिससे संदेह के आधार पर दीपक के पिता से पूछताछ हुई जिसमें दीपक की हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने फिलहाल दीपक के पिता को गिरफ्तार कर लिया है  वहीं उसकी सौतेली बहन और उसका बॉयफ्रेंड अभी फरार है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.