Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

बहुत बड़ा ब्लास्ट हो सकता है, अगर वो दंगा चाहते हैं तो हम तैयार हैं… मस्जिद पर चढ़कर तौकीर रजा ने उगला जहर

48

उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध जमीन पर बने मदरसे को ध्वस्त किए जाने के दौरान हिंसा भड़क गई. इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई. इधर, हल्द्वानी हिंसा को लेकर देश के कुछ इलाकों में एक समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के बरेली में भी विरोध देखने को मिला. यहां इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने खुलकर हल्द्वानी में पुलिसिया कार्रवाई की खिलाफत की और कहा कि हम बरेली को हल्द्वानी नहीं बनने देंगे. साथ ही उन्होंने गिरफ्तारी देने का ऐलान तक कर दिया. वह अपने समर्थकों के साथ इस्लामिया ग्राउंड में गिरफ्तारी देने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया. इस दौरान मौलाना तौकीर के साथ नमाज पढ़ने के लिए भारी भीड़ भी पहुंची जिसके बाद वहां जमकर नारेबाजी हुई.

हालात काबू करने के लिए भारी सुरक्षा फोर्स तैनात की गई है. अधिकारियों ने तौकीर रजा को गिरफ्तारी देने के लिए इस्लामिया ग्राउंड जाने से रोक दिया. उधर इस्लामिया मैदान में समर्थकों और पुलिस की हल्की झड़प भी हुई. अपने समर्थकों को तौकीर रजा ने मस्जिद की छत से संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में जमकर आग उगला. उन्होंने हल्द्वानी का जिक्र करते हुए कहा कि हमें बरेली को हल्द्वानी नहीं बनने देना है.

‘बुलडोजर बर्दाश्त नहीं करेंगे’

तौकीर ने कहा कि VHP और RSS हुकूमत की शह पर बेईमानी कर रहे हैं. अगर जुल्म ज्यादती होता रहा तो मुल्क के हालत खराब हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि इससे बहुत बड़ा ब्लास्ट हो सकता है. सरकार को हमारा साथ देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर आलाकमान दंगा चाहती है तो हम तैयार हैं. अदालतों पर टिप्पणी करते हुए तौकीर ने कहा, ‘अदालतों को खुली छूट मिलनी चाहिए. हम अब बुलडोजर बर्दाश्त नहीं करेंगे.’

‘अजमेर शरीफ में भी अब भगवान दिखने लगे हैं’

हल्द्वानी में हुई हिंसा के लिए मौलाना तौकीर ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिम्मेदार बताया. पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा करते हुए तौकीर ने कहा, ‘प्रशासन भी हिंदुत्व की राह पर चल रहा है. हुकूमत चाहे कितना भी मुझे सता ले लेकिन मैं झुकने वाला नहीं हूं. सरकार को अजमेर शरीफ में भी अब भगवान दिखने लगे हैं.’

CM धामी पर बोला हमला

मुख्यमंत्री धामी पर हमला बोलते हुए मौलाने ने कहा कि धामी अंधा हो गया था,उसे पता नहीं था वो जो करने जा रहे हैं उसका क्या नतीजा हो सकता है? मैं अपने हिंदुस्तान को हल्द्वानी नहीं बनने देंगे. सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा ‘ज्ञानवापी लेना है ले लो, मथुरा लेना है ले लो, लेकिन सच तो ये है कि तुम्हें किसी मंदिर में आस्था नहीं है. अगर ऐसा है तो कैलाश मानसरोवर आजाद करवाओ’. अपने समर्थकों से उन्होंने कहा कि हम पूरे देश में ‘जेल भरो’ आंदोलन चलाएंगे.

समर्थकों से शांति की अपील

मौलाना तौकीर रजा ने अपने समर्थकों से शांति की अपील की. उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि वह भरोसा रखें और बता दें कि आला हजरत मस्जिद के बाहर भारी संख्या में तौकीर रजा के समर्थक मौजूद हैं.

उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार को अवैध मदरसा और नमाज स्थल को ध्वस्त करने के दौरान भीड़ हिंसक हो गई थी. इस घटना में दो लोगों की मौत भी हो गई थी जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हालांकि, बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.