Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु... देश में सामान्य से 12% कम बरसा मानसून: एल नीनो का असर, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में गहराया जल ... पंचकूला में पहली गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल 18 अगस्त से: मंत्री विपुल गोयल करेंगे उ... हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ी: 17 मांगों को लेकर सरकार से वार्ता व... मलोट स्टार सिटी फायरिंग मामला: गुरुग्राम से 2 शार्प शूटर गिरफ्तार, ऑस्ट्रेलिया से रची गई थी फिरौती क... नूरपुरबेदी में पतंग उड़ाते समय 12 वर्षीय बच्चा हाईटेंशन तारों की चपेट में आया, गंभीर हालत में PGI रे... गुरदासपुर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 17 अगस्त को छुट्टी घोषित, DC आदित्य उप्पल ने जारी कि... होशियारपुर के मुकेरियां में सनसनीखेज वारदात, आर्मी जवान पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप

कश्मीर में तापमान पहुंचा शून्य से नीचे, भारी बर्फबारी के कारण हिमाचल में 250 सड़कें बंद

48

उत्तर भारत के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को शीत लहर की स्थिति बनी रही। कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे चला गया। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण 250 से अधिक सड़कें बंद हो गईं। पंजाब और हरियाणा में ठंड की स्थिती बनी रही और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना रहा। राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार श्रीनगर सहित जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में 43 वर्षों में यह जनवरी सबसे गर्म रही। श्रीनगर में बृहस्पतिवार को तापमान पिछली रात के शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया, जबकि दक्षिण कश्मीर में पहलगाम पर्यटक रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 4.5 डिग्री नीचे और शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, हिमाचल में लाहौल और स्पीति जिले के कुसुमसेरी में तापमान शून्य से 14.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सुंदरनगर, मंडी और बिलासपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई। अधिकारियों ने कहा कि बर्फबारी और भूस्खलन के कारण बंद हुईं सड़कों को खोलने के लिए काम चल रहा है।

नारकंडा और कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 4.4 डिग्री और शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मनाली और भरमौर में शून्य से दो डिग्री नीचे, कुफरी में शून्य से 1.8 डिग्री नीचे, भुंतर में 0.1 डिग्री, सुंदरनगर में 0.2 डिग्री और शिमला में 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

पंजाब के अमृतसर में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.9 और 6.2 डिग्री सेल्सियस था। पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 3.9, 6.4, छह और चार डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पड़ोसी राज्य हरियाणा में अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। हिसार में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.