Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

1344 राम भक्तों को रामलला के दर्शन कराएगी भाजपा, इंदौर से अयोध्या के लिए इस दिन होंगे रवाना

89

इंदौर। श्री राम दर्शन अभियान के तहत इंदौर नगर भाजपा द्वारा 1344 राम भक्तों को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। रामभक्तों को लेकर स्पेशल ट्रेन 10 फरवरी को रवाना होगी। इसमें विधानसभा, मंडल, वार्ड एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अयोध्या ले जाया जाएगा। कुल तीन आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए जाएगी। भाजपा संगठन के निर्देश पर इंदौर महानगर भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के विधानसभा, मंडल , वार्ड एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता स्पेशल ट्रेन द्वारा अयोध्या में बने भव्य राममंदिर में रामलला के दर्शन कराएगा।

बता दें कि नगर भाजपा ने रेल मंत्रालय के सहयोग से आस्था स्पेशल ट्रेन की विशेष व्यवस्था की है। स्लीपर कोच वाली ट्रेन से 28 मंडल , वार्ड एवं बूथ स्तर के कुल 1344 कार्यकर्ता रवाना होंगे। ट्रेन 10 फरवरी को इंदौर से दोपहर 1 बजे प्लेटफार्म क्रमांक 1 से रवाना होगी। ट्रेन उज्जैन-नागदा- रतलाम- झांसी -कानपुर-लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। उप्र सरकार द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई है और सभी दर्शनार्थी कार्यकर्ता 12 फरवरी को सुबह 6 बजे मंगल आरती में सम्मिलित होकर रामलला के दर्शन करेंगे। पार्टी ने पहले चरण में ऐसी तीन आस्था स्पेशल ट्रेन का कार्यक्रम तैयार किया है। स्पेशल ट्रेन 10, 17 और 24 फरवरी को जाएगी। जरूरत पड़ी तो इसी तरह की और ट्रेनें अरेंज की जाएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.