Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली, हरियाणा और तेलंगाना में सबसे ज्यादा साइबर ठगी, असम और प. बंगाल में सबसे कम

46

देश में 2023 में साइबर ठगी के कुल 11.3 लाख केस दर्ज हुए। इनमें अलग-अलग राज्यों के लोगों से कुल 7,489 करोड़ रुपये ठगे गए। संख्या के लिहाज से ठगी के सबसे ज्यादा दो लाख केस यूपी में दर्ज हुए हैं, लेकिन जब इन आंकड़ों को आबादी के अनुपात में देखते हैं तो तस्वीर पूरी तरह बदल जाती है। 2023 में दिल्ली में हर 10 लाख लोगों में से 352 के साथ साइबर ठगी हुई है। दिल्ली के बाद सबसे खराब स्थिति हरियाणा और तेलंगाना की है। यह खुलासा लोकसभा में पेश एक रिपोर्ट में हुआ है।

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की इस रिपोर्ट के मुताबिक, 4.7 लाख शिकायतकर्ताओं के 1,200 करोड़ रुपये वापस दिलाए गए हैं। ये लोग वे हैं, जिन्होंने ठगी के कुछ समय बाद ही रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इनके अलावा कर्नाटक (107), उप्र (98), तमिलनाडु (83), हिमाचल (77), केरल-छत्तीसगढ़ (71) और पंजाब (70) में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हुई है। हरियाणा के नूंह में पिछले दिनों राज्य की विशेष टीम ने छापेमारी कर बड़ी संख्या में साइबर ठगों को पकड़ा था। उनसे लैपटॉप आदि भी बरामद हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.