Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CM Mohan Yadav Ancestral Home: विकास के लिए मुख्यमंत्री ने खुद ढहाया अपना आशियाना, उज्जैन में प्रशास... Bansal Pankh Marathon Ujjain: महाकाल एडिशन मैराथन में गूंजा धावकों का उत्साह, सीएम यादव ने फिटनेस के... MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा... Cyclone Arnab Impact: एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद ट्रैफिक जाम और जलभराव से लोग परेशा... Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी

हलालपुर पटाखा बाजार में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, प्रशासन ने जांच शुरू की

39

भोपाल। हरदा में मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में स्थित पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग के बाद भोपाल जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और पटाखा बाजारो की जांच शुरू कर दी है। राजधानी के हलालपुर स्थित थोक पटाखा बाजार में भी बुधवार को प्रशासन की टीम जांच करने पहुंची। इस दौरान बाजार में कई अनियमितताएं मिली।

एसडीएम आदित्य जैन एवं एसीपी निहित उपाध्याय की अगुआई में प्रशासन की टीम ने पटाखा बाजार में दुकान दुकान जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों में आग बुझाने के पर्याप्त प्रबंध नहीं मिले। कुछ व्यवसाइयों ने नए फायर एक्सटिंग्विशर आनन फानन में मंगा लिए थे। प्रशासन के अधिकरियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की जांच की। कुछ खराब उपकरण भी मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। ताज पटाखा सेंटर नामक दुकान पर बिजली की फिटिंग खुली हुई थी। तार लटक रहे थे। अधिकारियों ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और फिटिंग को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए, ताकि शार्ट सर्किट जैसा कोई हादसा न हो।

बाजार में कोई दुकानों पर क्षमता से अधिक स्टाक मिला कुछ व्यवसायियों ने दुकान के पास ही गोदाम बना रखा था। जबकि व्यापारियों को यहां पर गोदाम की अनुमति नहीं है एसडीएम आदित्य जैन ने बताया कि निरीक्षण के आधार पर जांच रिपोर्ट बनाई जाएगी। अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पटाखा व्यापारी संघ के अध्यक्ष दौलत राम सबनानी ने प्रशासन के अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। सबनानी के अनुसार बाजार में व्यापारियों ने अपने स्तर पर सभी सुरक्षा प्रबंध किए हैं हरदा में लूज पटाखे बनाया जा रहे थे इसलिए हादसा हुआ, यहां पर हादसा होने की कोई आशंका नहीं है। प्रशासन की एक टीम ने ग्राम जमुनिया में पटाखा गोदामों में भी जांच पड़ताल की तथा स्टाक चेक किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.