Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

ओमान में 8 महीने से बंधक बनी छत्तीसगढ़ की दीपिका, वीडियो जारी कर मोदी सरकार से छुड़ाने की लगाई गुहार

30

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की एक युवती एक मुस्लिम देश ओमान में फंस गई है, जहां से उसने वीडियो के जरिए छत्तीसगढ़ और भारत सरकार विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है, ओमान से दीपिका जोगी ने खुद ये वीडियो बनाया है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग के भिलाई के खुर्सीपार की रहने वाली महिला रोजगार के लिए केरला की एक प्लेसमेंट कंपनी के जरिए ओमान गई हुई थी, जहां उसे ओमान में होममेड की नौकरी करने के लिए भेजा गया था, जिसके बाद दीपिका वहां जाकर फंस गई। वही दुर्ग पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि 29 वर्षीय दीपिका बतौर हाउस मेड ओमान में नौकरी करने गई हुई है। दीपिका ने जारी विडियो में कहा है कि वह भिलाई शहर की है और ओमान में आकर के फंस गई है। उसने बताया कि अच्छी नौकरी का झांसा देकर झूठ बोलकर यहां लाकर फंसाया गया है। उसने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। दीपिका ने बताया कि अच्छे नौकरी का झांसा देकर और झूठ बोलकर उसे यहां भेजा गया जिसके बाद वह भारत लौटना चाहती है और जब-जब वह भारत लौटने की बात करती है तब तब उसे मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। आपको बता दे कि दीपिका जोगी भिलाई के खुर्सीपार के रहने वाली है जो कि 30 मई 2023 को ओमान गई थी इसके बाद से वह ओमान में ही काम कर रही है।

वही पति जोगी मुकेश ने बताया कि 30 मई 2023 से दीपिका ओमान में है। हाउस मेड की नौकरी के लिए वह केरल की एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से ओमान भेजी गई थी। उसे खाना बनाने का काम दिलाने के नाम पर खुर्सीपार के मुल्ला मोहम्मद इमरान खान, हैदराबाद निवासी अब्दुल, मस्कट निवासी वैजय के पड़ोसी के यहां खाना बनाने का काम दिलाने के नाम पर दुर्ग से हैदराबाद और हैदराबाद से मस्कट के लिए मई 2023 में भेजा गया। मस्कट एयरपोर्ट से दीपिका को हफीजा के घर जैनब लेकर गई। जैनब भारत के कई लोगों को काम दिलाने के नाम पर पहले भी मस्कट ले जा चुकी है। लोगों के कहने से दीपिका ने जैनब पर भरोसा किया और काम के लिए तैयार हो गई।

ओमान में मुनीर और हफीजा के परिवार में दीपिका खाना बनाने का काम करती है जिसके लिए उसके इंडियन बैंक खाते में हर महीने लगभग 25 हजार रूपये भेजे जाते रहे लेकिन दिसंबर के बाद उसका पारिश्रमिक रोक कर उसे परेशान करते हुए बंधक बना लिया गया है। वह जिस दम्पत्ति के घर काम कर रही उनके 9 बच्चे हैं, जिनके द्वारा लगातार उसे परेशान किया जा रहा है। वही पति मुकेश ने बताया कि वह केटरिंग का काम करता है, उसके लिए तीन लाख जुटा पाना संभव नहीं है। मेरे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय से अपील करता हूं कि जल्द से जल्द मेरी पत्नी को भारत लाने में मदद करें। वहीं पति मुकेश के द्वारा एसएसपी रामगोपाल गर्ग से चर्चा कर शीघ्र पहल करने कहा है। केंद्र सरकार व विदेश मंत्रालय को पत्र भेज जल्द दीपिका को वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने बताया कि दीपिका से संबंधित सभी दस्तावेज जो जोगी मुकेश के पास हैं। उससे जानकारी लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के पास आज रिपोर्ट सौंप मार्गदर्शन लिया गया है। दीपिका की वापसी के हर संभव प्रयास होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.