Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

जीजा ने शादीशुदा साली को भगाया, जज ने दिया अनोखा आदेश, 17 साल बाद करना होगा ये काम

32

बिहार के भागलपुर में 17 साल पहले एक जीजा का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया था. जीजा ने अपनी शादीशुदा साली को भगा लिया था और ससुर के 15 हज़ार रुपये भी चोरी कर लिए थे. ससुर ने थाने में केस भी दर्ज करवाया था. अब इस मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी को कोर्ट ने 25 पौधे लगाने का निर्देश दिया है.2007 का यह मामला है.

जीजा अपनी शादीशुदा साली को लेकर फरार हो गया था. साथ ही ससुर के जमा किए गए 15 हज़ार रुपये लेकर भी अपने साथ लेते गया था. ससुर का आरोप है कि दामाद ने ससुर के सामने यह डिमांड रखी थी कि वह उनकी बड़ी बेटी यानी अपनी पत्नी गुहो देवी को तभी अपने साथ रखेगा, जब उसकी शादी उनकी छोटी बेटी बुलो कुमारी से भी कराई जाएगी.

पैसे भी कर लिए थे चोरी

दामाद की इस डिमांड के बाद ससुर ने आनन-फानन में अपनी छोटी बेटी की शादी वर्ष 2007 में दूसरी जगह कर दी. लेकिन यह बात जब दामाद को पता चली तो वह भड़क गया. इसके बाद 30 जून 2007 को बड़ा दामाद राजकुमार मंडल नवविवाहिता बेटी को लेकर भाग गया. भागने के दौरान दामाद ने ससुर की जमा की गई कमाई के 15 हज़ार भी चोरी कर लिए.

मामले में सनोखर थाना क्षेत्र निवासी ससुर नारायण मंडल अपने बड़े दामाद राजकुमार मंडल के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाने पहुंचे. लेकिन थाना के द्वारा केस दर्ज नहीं किया गया. फिर वह कोर्ट की शरण में पहुंच गए, जिसके बाद दामाद राजकुमार मंडल, समधि उपेंद्र मंडल और समधन बुधिया देवी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया.

25 पौधे लगाने का आदेश

मामले में कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सनोखर थाना को केस दर्ज करने का आदेश दिया. फिर पुलिस ने भी राजकुमार मंडल के विरुद्ध लगाए गए आरोपी को सही पाते हुए चार्जशीट दायर किया. इस मामले में कोर्ट ने ऐसा आदेश दिया है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं. मामले में एडीजे 16 की अदालत ने सुनवाई के दौरान बिल्कुल अलग तरह का निर्देश दिया. कांड के आरोपी जीजा राजकुमार मंडल को 25 पौधे लगाने के साथ-साथ स्थानीय थाना से इसको लेकर एक सर्टिफिकेट निर्गत कराने और उसे कोर्ट में जमा करने का निर्देश दिया है. मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तिथि निर्धारित की है. हालांकि जज साहब के इस आदेश की खबर जिसे भी मिल रही है,वह पर्यावरण को बचाने के दृष्टिकोण से इसे न्यायालय का सराहनीय कदम मान रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.