Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

रास्ते के विवाद को लेकर रिश्तों में खूनी खेल, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

28

खरगोन: खरगोन जिले के कसरावद थानाक्षेत्र के ग्राम पथोरा में दो भाईयों के बीच चल रहा आंगन में रास्ते का विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। लंबे समय से चल रहे विवाद में दोनों भाईयों के साथ परिवार के लोगों ने भी सब्र खो दिया और भाई- भतीजों के साथ महिलाएं आमने-सामने हो गए, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए। तीन गंभीरों को कसरावद में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी अनुसार पथोरा निवासी मंशाराम और कैलाश पिता पुनिया दोनों आपस में सगे भाई होकर एक दूसरे के पड़ोसी है। दोनों के आंगन से निकलने का रास्ता एक ही है। इस रास्ते पर मंशाराम द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद चल रहा है। अस्पताल में उपचाररत महेंद्र कैलाश पटेल ने बताया कि उनके काका मंशाराम रास्ते पर बाउंड्रीवाल कर रहे है, जिस पर पिता कैलाश ने आपत्ति जताई।

इसी बात को लेकर दो दिन पूर्व भी विवाद हुआ था, पुलिस थाने भी गए लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। रविवार को विवाद बढ़ गया। दोपहर करीब 12 बजे अजय मंशाराम, विजय मंशाराम, मंशाराम पुनिया, देवकन्या मंशाराम, मोनिका अजय और जगन्नाथ उर्फ जितेंद्र, कैलाश पिता पुनिया, महेंद्र केलाश, सकुंतला कैलाश, मिनाक्षी जगन्नाथ, रंजना महेंद्र आमने सामने हो गए। मारपीट में गंभीर चोट आने पर कैलाश, जितेंद्र और मिनाक्षी को खरगोन रेफर किया गया है, वही अन्य घायलों का कसरावद में उपचार किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.