Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

50 से अधिक कार सेवकों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना, यात्रा की शुभकामना देकर परिजनों ने दी विदाई

34

खरगोन। अयोध्या में भगवान श्री रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब कार सेवक भी रामलला के दर्शनों लिए आतुर दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में खरगोन शहर और जिले के आसपास के क्षेत्र के करीब 50 से अधिक कार सेवकों का जत्था रविवार की दोपहर में श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या के लिए रवाना हुआ। अयोध्या रवाना होने के पूर्व सभी कार सेवकों का खरगोन शहर के सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें अपनी पत्नी, बच्चे व माता-पिता छोड़ने आए। साथ ही उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में 1992 में यह सभी कार सेवक अयोध्या में मौजूद थे इनमें से कई कार सेवक जेल में भी बंद रहे थे।

अयोध्या रवाना होने से पहले सभी कार सेवकों का आरएसएस, वीएचपी पदाधिकारियों और शहर के लोगों के साथ परिजनों ने मिठाई खिलाकर और उन पर फूल बरसाकर विदाई दी। इस मौके पर राम लखन जानकी, जय बोलो हनुमान की, अयोध्या से आई आवाज जय श्रीराम जय श्रीराम, जय जय सियाराम जैसे जयकारें लगाए गए। सभी कारसेवक अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन कर शहर और जिले की सुख-शांति व समृद्धि की कामना करेंगे।

बता दें कि ये सभी कारसेवक खरगोन से इंदौर तक बस से रवाना हुए। जहां इंदौर से सभी कारसेवक ट्रेन के माध्यम से अयोध्या पहुंचेंगे। जत्थे के साथ अयोध्या जा रहे कार सेवक कालुसिंह पथरोड ने बताया कि, हम भी कार सेवा के लिए अयोध्या में मौजूद थे। आज भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है। इसलिए हम सभी कार सेवक अपनी आंखो से भगवान श्री रामलला का करीब से दर्शन करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.