Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...

IND vs ENG: इंग्लैंड को बड़ा झटका, जो रूट घायल, मैदान पर वापसी की कोई खबर नहीं, जानें क्या हुआ?

36

वाइजैग टेस्ट में इंग्लैंड की टीम पहले से ही बैकफुट पर है और अब जो रूट की खबर ने उसे और हिलाकर रख दिया है. जो रूट इंग्लैंड के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं. ऐसे में वाइजैग टेस्ट में उनका इंजर्ड होना इंग्लैंड के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. खासकर तब तो और, जब मैदान पर रूट की वापसी को लेकर कोई निश्चित जानकारी नहीं है. इंग्लैंड को वाइजैग में रन चेज करना है मतलब उसे चौथी इनिंग खेलनी है. ऐसे में जो रूट का अनुभव उसके लिए मायने रखता है. लेकिन, हाथ में लगी चोट के चलते रूट अगर बल्लेबाजी पर नहीं उतरे तो इंग्लैंड की मुश्किल बढ़ सकती है.

जो रूट को चोट तीसरे दिन, पहले सेशन के खेल में लगी थी. उन्हें ये इंजरी दाएं हाथ की उंगली में हुई है. बता दें कि रूट दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. ऐसे में राइट हैंड का दुरुस्त होना उनके लिए उतना ही जरूरी हो जाता है.

कब और कैसे लगी जो रूट को चोट?

अब सवाल है कि जो रूट को चोट लगी कैसे? तो ऐसा तीसरे दिन के पहले सेशन के खेल में तब हुआ जब वो स्लिप में कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. चोट लगने के बाद रूट काफी परेशानी में भी दिखे थे. इंजरी के बाद इंग्लैंड की मेडिकल टीम उन्हें मैदान से बाहर ले गई, जहां बर्फ से उनके चोट की सिकाई की गई.

वापसी की फिलहाल कोई जानकारी नहीं

जो रूट इंग्लैंड के बड़े बल्लेबाज हैं. ऐसे में मैदान पर उनकी वापसी की जानकारी भी अहम है. चोट के बाद ताजा अपडेट ये है कि वो मैदान से फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए बाहर रहेंगे. मतलब कब तक उनकी वापसी संभव हो सकेगी अभी कहना मुश्किल है. मतलब इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं.

इंग्लैंड के लिए घबराने वाली बात ये भी है कि उसने भारतीय जमीन पर अब तक 207 रन से ज्यादा का लक्ष्य चौथी पारी में चेज नहीं किया है. और, ये साफ है कि वाइजैग में उसका लक्ष्य बड़ा रहने वाला है, जिसे चेज करने के लिए उसे जो रूट के अनुभव की बहुत जरूरत पड़ सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.