Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

भुजबल के दावे पर बोले फडणवीस- इस्तीफा स्वीकार नहीं किया, CM शिंदे देंगे जवाब

18

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा भले ही शांत हो गया है लेकिन इससे भड़की आग की चिंगारी अभी भी बाकी है. जिसका सीधा असर मौजूदा सरकार पर पड़ रहा है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और NCP (अजित पवार गुट) के नेता छगन भुजबल ने शिंदे सरकार से मराठा आरक्षण के फैसले पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा दे दिया है. इस बात का खुलासा खुद भुजबल ने शनिवार 3 फरवरी को किया.

अब इस मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का बयान सामने आया है. फडणवीस का कहना है कि वरिष्ठ ओबीसी नेता और राज्य कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है. न ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और न ही उन्होंने इसे स्वीकार किया है. फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि इस बारे में सीएम शिंदे जवाब दे पाएंगे.

भुजबल का बैक डोर से मराठा समुदाय को एंट्री देने का आरोप

दरअसल वरिष्ठ ओबीसी नेता छगन भुजबल ने महाराष्ट्र सरकार पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कोटा में मराठा समुदाय को पिछले दरवाजे से एंट्री देने का आरोप लगाया है. शनिवार को अहमदनगर में एक रैली के दौरान भुजबल ने कहा कि वो मराठों को आरक्षण मिलने के विरोध में नहीं हैं, लेकिन राज्य में जो ओबीसी के लिए मौजूदा कोटा है उसे मराठा के साथ साझा करने के खिलाफ हैं.

’16 नवंबर को दे दिया था इस्तीफा’

छगन भुजबल ने ये भी कहा कि पिछले साल 16 नवंबर को ही उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन वो पिछले दो महीनों से इसलिए चुप्पी साधे थे क्यों कि मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने उनसे इस बारे में बात करने से मना किया था.

मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने की थी इस्तीफे की मांग

दरअसल एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा था कि छगन भुजबल समाज में दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं ऐसे में उन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए. इस पर बुजवल ने कहा कि वो जीवन भर ओबीसी के कल्याण और उनके अधिकारों के लिए काम करते रहेंगे. उनके इस्तीफे की मांग करने या उन्हें बाहर निकालने की कोई जरूरत नहीं है. जैसा कि कुछ विपक्षी और गठबंधन के नेता मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं.

सीएम शिंदे ने आरक्षण की मांगों को किया स्वीकार

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन चल रहा था. जिसका नेतृत्व मनोज जरांगे कर रहे थे. पिछले महीने 27 जनवरी को सीएम शिंदे ने आरक्षण की मांगों को स्वीकार कर लिया था, इसके साथ ही मराठाओं को OBC कोटे में शामिल करने का भी ऐलान कर दिया था. इसी बात को लेकर भुजबल ने नाराजगी जताई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.