Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

जमुई रेल हादसा: सीमेंट लदी मालगाड़ी बेपटरी, नदी में जा गिरीं 5 बोगियां; उखड़ गई रेल पटरियां

24

बिहार के जमुई जिले के टेलवा बाजार रेलवे हॉल्ट के पास शनिवार रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया. आसनसोल से सीमेंट लेकर आ रही एक मालगाड़ी पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि कई स्थानों पर पटरियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. इसके चलते इस रूट पर गुजरने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया. हालांकि, अब तक मालगाड़ी के डिरेल होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

पूर्व आसनसोल मंडल के तहत आने वाले जसीडीह-सिमुलतला रेलखंड के बीच जमुई जिले टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बड़ुआ नदी पर स्थित रेलवे ब्रिज पर एक मालगाड़ी पलट गई. यह गाड़ी आसनसोल की ओर से सीमेंट लेकर झाझा की ओर जा रही थी. इसी बीच अपलाइन मालगाड़ी शनिवार की रात करीब 11:40 बजे अचानक डीरेल गई. इस हादसे में मालगाड़ी के कुल 15 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से 10 डिब्बे रेलवे ब्रिज पर ही पलट गए, जबकि 5 डिब्बे ब्रिज से नीचे बड़ुआ नदी में गिर गए.

पटरी हुई क्षतिग्रस्त

हादसा इतना भयावह था कि कई स्थानों पर पटरियां तक उखड़ गईं. दुर्घटना के बाद जसीडीह रेलखंड की अपलाइन पूरी तरह ठप हो गई, जबकि सुरक्षा कारणों से डाउनलाइन पर भी परिचालन रोक दिया गया. इसके चलते इस रूट से गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनें जसीडीह सहित आसपास के स्टेशनों पर रोक दी गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियरिंग विभाग, ट्रैक मेंटेनेंस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए.

मरम्मत का काम जारी

रेलवे प्रशासन ने बैरिया एवं मंडल स्तर के अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है. हालांकि अब तक डिरेलमेंट के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. वहीं, आसनसोल मंडल की पीआरओ विपुला बौरी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत एवं बहाली कार्य के लिए टीमें तुरंत रवाना कर दी गई हैं. सभी रेलवे कर्मचारी युद्धस्तर पर काम में जुटे हुए हैं. दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों को हटाने और ट्रैक की मरम्मत के बाद ही रेल परिचालन शुरू किया जाएगा. इस काम में 8 से 10 घंटे का समय लग सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.