Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने दी जानकारी

28

भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) को भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।”

बता दें कि, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) को भारत रत्न (Bharat Ratna) दिए जाने की मांग डी. एच. शंकरमूर्ति ने पीएम मोदी को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने का अनुरोध किया था। शंकरमूर्ति ने कहा था कि आप जानते हैं लाल कृष्ण आडवाणी सात दशकों से सार्वजनिक जीवन में हैं। आरएसएस, भारतीय जन संघ और भाजपा के ज़रिए मातृभूमि के लिए उनकी सेवा, त्याग, और योगदान अभूतपूर्व है. उनकी छवि स्वच्छ और ईमानदार है। उन्होंने कहा थाकि मैं हज़ारों पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से अनुरोध करता हूं कि उन्हें भारत रत्न से नवाज़ा जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.