Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र...

शिमला में भारी बर्फबारी, 276 रूट पूरी तरह से बंद, खज्जियार से आया दिल खुश कर देने वाला वीडियो

53

राजधानी शिमला में भी लोगों का बर्फबारी का इंतजार खत्म हो गया है। करीब दो साल बाद शिमला में बर्फबारी हुई है। शिमला शहर ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं शिमला शहर व ऊपरी शिमला के क्षेत्रों में हुए भारी हिमपात से ऊपरी क्षेत्रों का राजधानी शिमला से सम्पर्क कट गया है। बर्फबारी होने के चलते ऊपरी शिमला को जोड़ने वाले मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। वहीं एच. आर.टी.सी. के 276 रूटों पर पूरी तरह से बस सेवाएं बंद हो गईं और 64 बसें विभिन्न रूटों पर फंस गई हैं।

निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कुफरी, नारकंडा क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से मागों में फिसलन अधिक है। ऐसे बसों का संचालन बंद कर दिया है। वहीं रात्रि सेवाएं भी आगामी दिनों में लिए बंद कर दी गईं। मार्ग खुलने के बाद ही बस सेवाएं बहाल होंगी। अधिकारियों ने बताया कि बस अड्डों में बसें ऊपरी शिमला के जाने वाले रूटों के लिए खड़ी हैं। शुक्रवार को ट्रायल पर एक बस भेजी जाएगी। यदि ट्रायल सफल रहा तो ही अन्य बसे रूटों पर भेजी जाएंगी।

नहीं चल सकीं बसें, पैदल कार्यालय पहुंचे कर्मचारी 
शिमला शहर में भी वीरवार को बर्फबारी देखने को मिली। इस दौरान सुबह तो मौसम ठीक रहा लेकिन 11 बजे के बाद मौसम बिगड़ा और शिमला शहर के दांडा तक बर्फबारी हुई। इस दौरान शिमला शहर में बसों के पहिए थम गए। वहीं छोटी गाड़ियां भी नहीं चल पाई। ऐसे में कर्मचारी पैदल ही कार्यालयों के लिए पहुंचे। वहीं शाम को बसों की संभावना कम देखते हुए जल्द ही कार्यालय से निकल गए। करीब 4 बजे के बाद एक से-दो बसें ट्रायल के लिए बनाहट्‌टी व शोपी की और भेजीं लेकिन वे भी धीर-धरि अपने गंतव्य तक पहुंचीं।

शिमला-कांगड़ा-धर्मशाला मंडी मार्गों पर भी फिसलन, बसें हुई लेट :
बर्फबारी के चलते शिमला से कांगड़ा, धर्मशाला, मंडी आदि क्षेत्रों को जाने वाली बसें तवी-टुटु मार्ग पर फंसी रहीं। सड़क मार्ग पर फिसलन होने के कारण बसें भी देरी से रूटों पर गई। वहीं कांगड़ा-हमीपुर से आने वाली बसें शिमला आई. एस. बी. टी. नहीं पहुंच पाई।

इन क्षेत्रों में अधिक परेशानी
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार ऊपरी शिमला कुफरी, नारकंडा, खट्टापत्थर, कोटखाई, ठियोग, मतियाना में भारी हिमपात रिकॉर्ड किया गया है, जिससे सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। हालांकि सड़कों को बहाल करने के लिए बुद्ध स्तर कार्य किया जा रहा है लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के चलते सड़कों को पाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं किया जा सका है। वहीं सड़कों पर बर्फ जमने के चलते बाहन स्किड हो रहे हैं।

शहर में स्थिति के अनुसार चलेंगी बसें
यदि मौसम साफ रहा और सड़‌कें बसें चलाने की स्थिति में हुई तो ही ऊपरी शिमला को बसें भेजी जाएंगी। वहीं शिमला शहर में स्थिति के अनुसार बस चलाई जाएंगी। साथ ही चंबा का खजियार इलाका मोटी बर्फ की चादर से ढक गया है, क्योंकि इस क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही है जिसका एक दिल जीत लेने वाला वीडियो भी सामने आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.