Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क...

इस साल आएगी संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज, 2024 में रिलीज होगी हीरामंडी: द डायमंड बाजार

56

मुंबई: संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ इस वर्ष नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगी। ओटीटी मंच ने बृहस्पतिवार को बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज का पहला ‘लुक’ साझा किया। वेब सीरीज का निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस ने किया जिसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। नेटफ्लिक्स ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ प्रेम, ताकत, बदला और स्वतंत्रता पर आधारित गाथा है।

वेब सीरीज के सारांश के अनुसार, ”हीरामंडी में सत्ता को लेकर चल रहे संघर्ष के बीच एक युवा उत्तराधिकारी सत्ता के बजाय प्यार को चुनता है। स्वतंत्रता-पूर्व भारत में गति पकड़ रहे आजादी आंदोलन के दौरान की इस कहानी में अंतिम कड़ी तवाफयों से संबंधित है।” मोइन बेग की संकल्पना पर आधारित इस सीरीज का निर्माण और निर्देशन भंसाली द्वारा किया गया है।

वह प्रेरणा सिंह के साथ इसके निर्माता हैं। ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ भंसाली की 14 साल की महत्वपूर्ण परियोजना है। उनके द्वारा आखिरी निर्देशित फिल्म आलिया भट्ट अभिनीत ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ थी जिसने पिछले वर्ष पांच राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। भंसाली ने हाल ही में भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल अभिनीत अपनी अगली फीचर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की घोषणा की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.