Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

टैक्स में कोई राहत नहीं लेकिन जुलाई में गुड न्यूज देने का वादा, मोदी सरकार के मन में क्या है?

44

निर्मला सीतारमण ने आज देश का अंतरिम बजट पेश कर दिया है. मोदी सरकार का कहना है कि 2027 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है. ये कदम और बजट उसी दिशा में है. आजादी के 75 बरस पूरे होने पर आगे के 25 बरसों को सरकार ने कर्तव्य काल के तौर पर मनाने का फैसला किया था. सरकार ने कहा है कि वह इसको कर्तव्य काल के तौर पर मनाएगी.

बजट के 78 नंबर पॉइंट में ये बात की गई है कि 2014 से पहले की आर्थिक चुनौतियों अलग थी और उसको मोदी सरकार ने अपने आर्थिक प्रबंधन से दूरुस्त किया है. सरकार का दावा है कि उसकी नीतियां देश की तरक्की के लिहाज से काफी अहम है पर इसको लेकर कई सवाल भी हैं. सरकार का दावा है कि इस साल जुलाई में नई सरकार के आने के बाद भारत सरकार एक विस्तृत बजट पेश करेगी जो सरकार के विकसित भारत के टारगेट को पूरा करेगा.

फारूक अबदुल्ला ने क्या कहा?

एक ओर सरकार के दावे हैं तो दूसरी तरफ इस बजट को लेकर आलोचनाएं भी हैं. नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अबदुल्ला ने कहा है कि इस बजट में कोई ऐसी बात नहीं है और असली बजट जुलाई में आएगा. अबदुल्ला ने उम्मीद जताई है कि इससे लोगों को फायदा होगा. अबदुल्ला ने ख्वाइश जताई है कि नए रोजगार मिले, टूरिज्म बढे और देश की तरक्की हो. महिलाओं को लखपति बनाने के दावे पर भी फारूक अबदुल्ला ने खुशी जाहिर की है.

बजट की बड़ी बातें

सरकार ने बजट के जरिये इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है. 40 हजार रेलवे के डिब्बों को वंदे भारत में बदलने का लक्ष्य रखा गया है.कौशल भारत योजना के तहत 1 करोड़ से अधिक लोगों को ट्रेनिंग देने के दावे के साथ 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज उपलब्ध कराने को सरकार ने अपनी उपलब्धि बताया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.