Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त... MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई ... Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें...

वॉइस ऑफ सीनियर्स-6: आनंदम में फिर सधेंगे वरिष्ठ नागरिकों के सुर, 1 से 10 फरवरी तक चालू रहेगी निशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया..

39
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित आनन्दम सीनियर सिटीज़न सेंटर (आनन्दम) वरिष्ठ नागरिकों की गायन प्रतियोगिता के छठे संस्करण, वॉइस ऑफ सीनियर्स-6 का आयोजन करने जा रहा है। प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत 1 फरवरी 2024 से हो रही है, जबकि इसकी अंतिम तारीख 10 फरवरी तय की गई है। पूरी तरह निःशुल्क इस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक व योग्य प्रतिभागी https://forms.gle/UL6JpipXU1Tnp1Eu8 लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रतियोगिता में अपने हुनर से सुरों का समां बाँधने वाले प्रथम विजेता को 51000 रुपए तथा द्वितीय विजेता को 21000 रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी देते हुए संयोजक अनिल भट्ट ने बताया, “रजिस्ट्रेशन के पश्चात ऑडिशन 12 से 14 फरवरी, 2024 के बीच आयोजित होंगे, जबकि सेमी फाइनल 16 फरवरी और फाइनल 18 फरवरी 2024 को होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म आनंदम कार्यालय, ए 15, स्लाईस 5, स्कीम 78, विजय नगर से भी कार्यालयीन समय में प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त व्हाट्सऐप पर भी रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर 7000149044 पर कराया जा सकता है। किसी अन्य जानकारी हेतु फोन नंबर 94253 34807 पर अनिल भट्ट और 9826010110 पर मैनेजर अरुण सिंह से संपर्क किया जा सकता है।”

60 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिस्पर्धी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें सिर्फ हिंदी फिल्मों के गानों को ही  मान्यता दी जाएगी। विशेष बात यह है कि गायन के दौरान प्रतिभागियों को करियोके की अनुमति नहीं होगी। वहीं प्रतियोगिता को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रोफेशनल गायक एवं संगीत शिक्षकों को प्रतियोगिता से अलग रखा गया है।

देश के किसी भी कोने से प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें और देशभर में अपनी आवाज का जादू फैलाने का अवसर हाथ से न जाने दें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.