Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

मैरिज गार्डन में अचानक भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, बाल – बाल बची लोगों की जान..

53

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक मैरिज गार्डन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग काफी फैल गई थी। बताया जा रहा है की बारात आ रही थी तो आतिशबाजी हो रही थी इस दौरान चिंगारी मैरिज गार्डन में पहुंची और आग लग गई। यह पूरी घटना ग्वालियर के कोटेश्वर मंदिर रोड़ की है। यहां पर निर्मल वाटिका में यह आग लगी थी। गार्डन में मौजूद सभी लोग तत्काल गार्डन से बाहर आ गए और मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना में 15 लाख से ज्यादा रुपए की कीमत का सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के पीछे की वजह पटाखे की चिंगारी और शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। निर्मल वाटिका कोटेश्वर मंदिर रोड पर स्थित है। यहां पर दो मैरिज गार्डन संचालित होते हैं। बुधवार को यहां पर शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था तभी यह घटना हुई।

निर्मल वाटिका के संचालक का कहना है कि उनका लगभग 15 लाख से ज्यादा कीमत का सामान जलकर खाक हो गया है। इस पूरी घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय पर पहुंच गई थीं। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। फिलहाल पुलिस अधिकारी अभी आग लगने के पीछे क्या कारण था इसकी जांच कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.