Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ...

बजट की प्रमुख बातें, जानिए युवाओं-महिलाओं और किसानों को क्या-क्या मिला

42

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से सुबह 11 बजे बजट 2024 पेश किया गया। बजट में वित्त मंत्री द्वारा सरकार की उपलब्धियाों को गिनाया गया। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार युवाओं, किसानों और महिलाओं और आम जनता के लिए कार्य कर रही है। 2047 तक हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे। सरकार द्वारा 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार धन की लीकेज रोकने के लिए सरकार की डीबीएल योजना पूरी तरह से सफल रही है। इसके जरिए सरकार द्वारा करीब 34 लाख करोड़ रुपये सीधे आम जनता के पास भेजे गए हैं।

बजट की प्रमुख बातें

  • पीएम स्वनिधि से 18 लाख वेंडर्स को मदद की गई है।
  • किसान सम्मान निधि और पीएम फसल योजना से अन्नदता को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया। 11.8 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।
  • देश में 3000 नए आईटीआईआई खोले गए।
  • 1.40 करोड़ युवाओं को स्किल इंडिया की ट्रेनिंग दी गई है।
  • 15 नए AIIMS और 390 नए विश्वविद्यालय बनाए गए हैं।
  • आम आदमी की आय 50 प्रतिशत बढ़ी है।
  • पीएम आवास योजना के कारण 70 प्रतिशत घर की मालकिन महिलाएं बन गई हैं।
  • सरकार ने अब तक 3 करोड़ घर बनाने के अपने लक्ष्य को हासिल किया है। इस योजना के तहत अगले 5 साल में 2 करोड़ और घर बनाएंगे।
  • उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी 28 फीसदी बढ़ी गई है।
  • 1361 नई मंडियां जोड़ी गईं है।
  •  देश में एयरपोर्ट्स की संख्या 149 हो गई है। टियर 2 और टियर 3 पर खास फोकस है।
  • नमो भारत और मेट्रो ट्रेन पर फोकस होगा।
  • देश में नए मेडिकल खोले जाएंगे।
  • पीएम सूर्योदय योजना के तहत एक करोड़ घरों पर सोरल लगाए जाएंगे।
  • एनर्जी, मिनरल और सीमेंट के लिए 3 नए कोरिडोर शुरू किए जाएंगे।
  • कोयला गैसीफिकेशन से नेचुरल गैस का आयात घाटाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.