Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा – जिंदा बच्चों को कुत्ते खा जाएं, यह व्यवस्था पर कलंक, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र..

23

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। यह पत्र उन्होंने राजधानी भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स के हमले को लेकर लिखा है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि देश में गरीबों के जिंदा बच्चों को कुत्ते खा रहे हैं। यह हमारे पूरे देश और समाज की व्यवस्था के लिए कलंक है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने 7 महीने के एक मासूम केशव की मौत का भी जिक्र किया है। बता दें कि लेटर में 10 जनवरी को मिनाल रेजिडेंसी क्षेत्र स्थित पार्क के पास कुत्ते के हमले से हुई 7 महीने के मासूम केशव की मौत का जिक्र किया गया है।

उमा भारती ने पशु प्रेमियों को लेकर कही यह बात…

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पशु प्रेमियों को लेकर लेटर में लिखा है कि आप सब पशु पक्षी एवं प्रकृति प्रेमी हैं। इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि आप एक व्यावहारिक समाधान इस समस्या का अवश्य निकालें एवं इस समाधान में अड़चन बनने वाले तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को तुरंत कार्रवाई करके नियम अनुसार कठोरता दंड दीजिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.