Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

CUET PG के रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन आज, इस दिन से खुलेगा करेक्शन विंडो, जानिए कब होगी परीक्षा

48

इंदौर। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी सहित देशभर की 200 स्टेट तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में संचालित पीजी कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली सीयूईटी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की 31 जनवरी यानी आज अंतिम तारीख है। इस दौरान छात्र एनडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 1 फरवरी तक अब फीस जमा की जा सकेगी। कई छात्रों के आवेदन में गलतियां हुई हैं। इसमें संशोधन के लिए विंडो 4 फरवरी तक खुली रहेगी। एक बार विंडो के बंद होने पर किसी भी तरह की गलतियों में संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

डीएवीवी के आईआईपीएस, आईएमएस, लॉ सहित अन्य टीचिंग विभागों में प्रवेश के लिए यह प्रक्रिया चल रही है। छात्र रात 11.50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र वर्तमान में बीकॉम, बीए, बीएससी, बीबीए और बीसीए या अन्य यूजी कोर्स के फाइनल ईयर में हैं और मुख्य परीक्षा नहीं भी हुई है तो भी वे रजिस्ट्रेशन करवाने में समर्थ हैं, क्योंकि बाद में उन्हें यूटीडी में प्रवेश के लिए दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

डीएवीवी के एमबीए फाइनेंस, मार्केटिंग, एचआर, ई-कॉमर्स, एपीआर, बिजनेस इकोनॉमिक्स, फाइनेंशियल सर्विसेज एमबीए स्पेशलाइजेशन और एलएलएम , एमएससी एप्लाइड मैथेमेटिक्स, एमटेक इंस्ट्रूमेंटेशन, एमएससी , एमएससी स्टैटेटिक्स, एमएससी इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी सहित अन्य कोर्स इसमें शामिल हैं। परीक्षा 11 मार्च से शुरू होगी, जो 28 तक चलेगी। 17 अप्रैल तक रिजल्ट घोषित होगा। 1 से 21 मई तक काउंसलिंग हो जाएगी जिसके बाद छात्रों के कॉलेज सत्र की शुरुआत की जा सकेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.