Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

डॉ मोहन यादव को उज्जैन में मिला House, महाकाल की नगरी से संभालेंगे प्रदेश की कमान

30

उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का उज्जैन से लगाव सदा बनेगा रहेगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी मोहन यादव उज्जैन और अपनी विधानसभा के लोगों से दूर नहीं होंगे। उज्जैन में मुख्यमंत्री के लिए CM HOUSE मिल गया है। उज्जैन के कुलपति के आवास का उपयोग बतौर सीएम हाउस किया जाएगा। अब मुख्यमंत्री का नया ठिकाना उज्जैन कोठी रोड पर तैयार हो रहा है, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति के निवास को खाली करने का काम किया जा रहा है, यह अब मुख्यमंत्री निवास तैयार होने जा रहा है। जल्द ही यहां सीएम के नाम की नंबर प्लेट होगी।

पहले सीएम हाउस (CM House) के लिए कुलसचिव के निवास का चयन किया गया था, लेकिन सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए, अब उज्जैन का कुलपति निवास, मुख्यमंत्री मोहन यादव का हाउस होगा। इसी के साथ सिंहस्थ मेला कार्यालय पर मिनी सचिवालय तैयार हो रहा है।

अब जब भी मुख्यमंत्री उज्जैन आएंगे तो कुलपति निवास पर बन रहे मुख्यमंत्री आवास पर ही रुकेंगे। वही इस दौरान अधिकारियों की बैठक या वीडियो कांफ्रेंस सिहंस्थ मेला कार्यालय में बन रहे मिनी सचिवालय में करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.