Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

आनलाइन सट्टे के जाल में फंसकर व्‍यापारी ने कर ली थी आत्‍महत्‍या, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

49

देवास, हाटपीपल्या। आनलाइन सट्टे के जाल में फंसकर नगर के युवा व्यापारी द्वारा पिछले दिनों आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को पकड़ लिया है। इसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से भेज दिया गया। व्यापारी की आत्महत्या के बाद यह मामला क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले में चर्चाओं मेंं बना हुआ था। मामले में पांच आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

युवक की आत्महत्या के बाद से ही नगर में मोबाइल केसीनाे आनलाइन सट्टे से जुड़े आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लग गई थी। आरोपितों की तलाश में हाटपीपल्या के अलावा अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। धीरे-धीरे पांच आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गए लेकिन मुख्य आरोपित पकड़ में नहीं आ रहा था।

इसको लेकर व्यापारियों व आमजन में नाराजगी थी। पुलिस पर कार्रवाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था। आखिरकार मुख्य आरोपितों में शामिल एक आरोपित जाकिर पुत्र अयूब पठान को दबोचने में पुलिस को सफलता मिली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित को कन्नौद क्षेत्र के सिया गांव से दबोचा गया है।

सोमवार को आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले की जांच कर रहे एसआई प्रताप सिंह ने बताया कि मोबाइल सट्टा के आरोप में जांच के दौरान पुलिस के द्वारा रविवार शाम को मुखबिर की सूचना पर कन्नौद क्षेत्र के सिया गांव से दबिश देकर जाकिर पठान को गिरफ्तार किया गया। उधर नगर के व्यापारियों की मांग थी कि मुख्य आरोपित का पूरे नगर में जुलूस निकाला जाए। हालांकि पुलिस ने बजरंग चौराहे पर उसे कुछ देर के लिए पैदल चलाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.