Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बॉक्स ऑफिस पर गूंज रही ‘हनुमान’ की दहाड़, तेज सज्जा की फिल्म 250 करोड़ के पार

34

तेजा सज्जा स्टारर ‘हनुमान’ का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है. फिल्म मकर संक्रांति पर कई और साउथ फिल्मों के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन ‘हनुमान’ ने सभी को टक्कर दी है. यहां तक महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को भी पीछे छोड़ दिया है. तेजा सज्जा की फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं और ये अभीभी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हनुमान रिकॉर्ड कायम कर रही है. फिल्म में तेजा सज्जा के साथ अमृता अय्यर नजर आई हैं. ये एक सुपरहीरो फिल्म है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है. लोग इस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.

फिल्म को इंडिया में सिर्फ तेलुगू ही नहीं है बल्कि हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी पसंद किया जा रहा है. इसी का नतीजा है कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा- “आप सबके इस बेपरवाह और विनम्र रिस्पॉन्स से मैं हैरान हूं, जय हनुमान.” फिल्म ने ओपनिंग वीक में 100 करोड़ कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 15वें दिन हिंदी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.1 करोड़ की कमाई की. इस तरह सिर्फ भारत में ही फिल्म ने 158.5 करोड़ कमा लिए हैं. अगर फिल्म इस तरह से आगे बढ़ती रही तो जल्द ही ये 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

फिल्म के डायरेक्टर ने हाल ही में कहा था कि उनकी किसी फिल्म को इतनी ज्यादा कामयाबी नहीं मिली. उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें लगता है कि हनुमान उनकी बनाई हुई सभी फिल्मों से 10 गुना ज्यादा कमाई करेगी. इसे 40 करोड़ के बजट में बनाया गया है. फिल्म की कहानी की बात करें तो तेजा सज्जा फिल्म में हनुमंत का किरदार अदा कर रहे हैं, जिन्हें अमृता अय्यर यानी फिल्म की मीनाक्षी से प्यार हो जाता है. लेकिन वो मीनाक्षी से अपने प्यार का इजहार करने से डरता है, जब एक दिन मीनाक्षी को कुछ गुंडे छेड़ रहे होते हैं तब उसे बचाने के लिए हनुमंत आगे आता है. तभी उसे कुछ ऐसी शक्तियां मिलती हैं, जिसका उसे खुद पता नहीं होता.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.