Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
वित्तीय संस्थानों पर मंडराया AI आधारित साइबर हमलों का खतरा, I4C और CERT-In ने जारी की सख्त एडवाइजरी दिवाली के पावन पर्व पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना को माना जाता ह... धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, दिल्ली में सोना 1.46 लाख के पार दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई पहुंचा 450 के पार - गंभीर श्रेणी... हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और...

अखिलेश ने कांग्रेस को दीं 11 सीटें,अजय राय बोले- अभी तो बात ही चल रही थी

51

इंडिया गठबंधन को लेकर जारी अटकलों के बीच उत्तर प्रदेश से विपक्षी खेमे के लिए एक बड़ी खबर आ रही है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से उनकी पार्टी गठबंधन की शुरूआत कर रही है. उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा की सीटें हैं और पिछले दो चुनावों से भारतीय जनता पार्टी यहां एकतरफा जीत रही है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की कोशिश है कि और दूसरे विपक्षी दलों को साथ लाकर भारतीय जनता पार्टी को मात दी जाए.

अखिलेश ने कहा है कि ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा. अखिलेश ने दावा किया है कि इंडिया की टीम और पीडीए की रणनीति इतिहास बदल देगी. इस तरह ये तय हो गया है कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. ध्यान रहे कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में तो अब सीट समझौता हुआ है. राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर पहले ही बातचीत पक्की हो चुकी है.

62 सीटों पर लड़ेगी सपा?

कांग्रेस यूपी में ज़्यादा सीटों की उम्मीद कर रही थी लेकिन सपा ने 11 सीटें देने की घोषणा कर दी है. इससे ऐसा लगता है कि टूटते इंडिया अलायंस का फायदा लेने के लिए अखिलेश ने ऐसा किया है. कयास हैं कि कांग्रेस पर दबाव की रणनीति का इस्तेमाल करते हुए अखिलेश यादव ने ये किया है. इससे पहले आरएलडी को 7 सीटें देने की घोषणा भी अखिलेश कर चुके हैं. इस तरह यये तय हो गया है कि 80 में से 62 सीटें सपा अपने पास रखेगी और बाकी के 18 सीटों पर उसके सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे.

कांग्रेस को क्या ये फॉर्मूला मंजूर?

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा हैकि अभी तो सीट बंटवारे पर बातचीत ही चल रही है, वैसे भी सीट शेयरिंग की घोषणा कांग्रेस करेगी. जाहिर सी बात है कांग्रेस पार्टी को समाजवादी पार्टी के मुखिया की ये घोषणा रास नहीं आ रही. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिना कांग्रेस की सहमति के ही अखिलेश ने 11 सीट देने का ऐलान कर दिया?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.