Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बस्तर दशहरा 2026: 7 किमी बैलगाड़ी खींचकर दंतेश्वरी मंदिर लाई गई साल की लकड़ी, 12 अगस्त को निभाई जाएग... सावन के दूसरे सोमवार पर धमतरी से बलरामपुर तक गूंजे 'हर-हर महादेव', 36 वर्षों से जारी कांवड़ यात्रा म... सावन के दूसरे सोमवार पर बैकुंठपुर के प्रेमाशंकर महादेव मंदिर में उमड़े भक्त, जानें 105 साल पुरानी यह... छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम: सीएम विष्णुदेव साय ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹5 करोड़, हिमंत बिस्वा सरम... पातड़ां पुलिस को नशा विरोधी मुहिम में बड़ी सफलता: नया बस स्टैंड के पास 1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ... गुरदासपुर में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश: बबरी बाईपास से चुराई बाइक के साथ आरोपी अमरजीत सिंह गिरफ्त... गुरदासपुर के वड़ैच पार्क जी.टी. रोड पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की म... ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भीषण सड़क हादसा, बटाला के 36 वर्षीय स्नेह पाल सिंह की दर्दनाक मौत गुरदासपुर: चाचा को बचाने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, इमरजेंसी के बाहर भी चली रंजिश; पुलिस जा... लुधियाना में 4 दिन में सुलझी चादर में लिपटे शव की गुत्थी: नशे में बहस के बाद ईंट से की थी ऋतिक की हत...

लकड़ी लेने के लिए जंगल में गई थीं दो महिलाएं , अचानक टाइगर ने किया अटैक, एक की मौत..

32

उमरिया। मध्य प्रदेश में एक बार फिर टाइगर के अटैक की घटना सामने आई है। उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया, आपको बता दें कि दोनों महिलाएं लकड़ी बीनने के लिए गई थीं। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। दूसरी महिला को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर बाघिन लेकर चली गई। फिलाल उसकी तलाश की जा रही है।

सूचना पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोश जताया इसके साथ ही ग्रामीणों ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों पर लापरवाही के भी आरोप लगाए हैं। आपको बता दें की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन इन घटनाओं को नहीं रोक पाया है। क्योंकि लंबे समय से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

यह पूरी घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपता क्षेत्र में ग्राम चंसुरा की है। यहां पर दो महिलाओं के ऊपर बाघिन ने अचानक हमला कर दिया। एक महिला ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई लेकिन दूसरी महिला को बाघिन जबड़े में दबाकर अपने साथ ले गई है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.