Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बराड़ का चयन पूरी तरह परिस्थितियों और फिटनेस पर आधारित... भारतीय समाज में वैवाहिक बलात्कार की बहस और महिलाओं की गरिमा, क्या शादी के बाद खत्म हो जाता है शरीर प... मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी सेवा और भर्तियों से हटाई गई 'दो बच्चों' की 25 साल पुरानी बाध... ओटीटी के सबसे लोकप्रिय शो ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान, 3 दिसंबर 2026 को प... नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म...

ओवरटेक के चलते स्कॉर्पियो ने बाइक और ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत

76

नई दिल्ली: ओडिशा में एक भयानक एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। इस हादसे में अब तक करीब 7 लोगों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार अनियंत्रित एसयूवी ने दो बाइक सवार को आमने-सामने और एक ऑटो रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मारने पर यह हादसा हुआ जिसमें पहले 3 लोगों की मौत हुई फिर मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई।

 दुर्घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें देखा जा सकता है कि सिंगल लेन सड़क पर तेज रफ्तार से चली आ रही एक स्कॉर्पियो  जैसे ही ऑटो रिक्शा से आगे निकलने की कोशिश करती है, सड़क के बीच में आ रहे दो बाइक सवारों से टकरा जाती है जिसमें  कई गाड़ियों में भीषण टक्कर हो जाती है आटो रिक्शा पलट जाता है। ऑटो रिक्शा में 15 लोग सवार थे. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य चार लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.