Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

मुंबईः 6 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की झुलसने से मौत

49

महाराष्ट्र में मुंबई के सांताक्रूज इलाके में गुरूवार को छह मंजिला एक व्यावसायिक इमारत के तहखाने (बेसमेंट) में आग लगने से 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिमी उपनगर में मिलान सबवे के पास एसवी रोड पर धीरज हेरिटेज नामक इमारत में शाम करीब पांच बजे आग लग गई जिसमें दो महिलाएं फंसी हुई थी।

अधिकारियों ने शुरुआत में बताया था कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था और इमारत पांच मंजिला थी। बाद में बताया गया कि इमारत छह मंजिला थी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी के अनुसार, इमारत से एक महिला को बचाया गया और नगर निगम के द्वारा संचालित कपूर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए अग्निशमन के कम से कम आठ गाड़ियों समेत विभाग के अन्य वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। यह आग दूसरे स्तर की थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अग्निशमन दल के अलावा मुंबई पुलिस, अडाणी पावर, स्थानीय नगर वार्ड के कर्मचारी समेत अन्य एजेंसियों को भी आग बुझाने के अभियान में लगाया गया है। अधिकारी के अनुसार, आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.