Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...

बेंगलुरु: कार में कर रहे थे अश्लील हरकतें, सब-इंस्पेक्टर ने रोका तो रौंद दिया

45

बेंगलुरु से अजीबा मामला सामने आया है. यहां के एक पार्क में प्रेमी जोड़ा कार में अश्लील हरकतें कर रहा था. कार से सारा नजारा बाहर से गुजर रहे लोगों को दिख रहा था. वहीं, नजारा देखकर उन्हें रोकने के लिए पुलिस पहुंची तो आरोपी ने उनके ऊपर कार चढ़ा दी. कार के हमले में एक सब-इंस्पेक्टर घायल हुआ है.

घायल सब-इंस्पेक्टर महेश को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस कार और आरोपियों की तलाश कर रही है. यह मामला बेंगलुरु के ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन इलाके का है.

पार्क में रोकी कार और करने लगे अश्लील हरकतें

हैरान करने वाली यह घटना बेंगलुरु के ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक पार्क की है. पार्क में दोपहर के वक्त एक कार आकर रुकी. कार में युवक और युवती मौजूद थे. अचानक वह कार में आपत्तिजनक हरकतें करने लगें. कार के अंदर नग्नअवस्था में उनकी इस आपत्तिजनक हरकतों पर बाहर से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ रही थी. इसी बीच वहां ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर महेश की नजर इस जोड़े शर्मनाक हरकतों पर पड़ी.

सब-इंस्पेक्टर को कार से रौंदा

सब-इंस्पेक्टर कार में मौजूद प्रेमी जोड़े को समझाने के लिए गए. वह कार के पास जानकर नंबर प्लेट की जांच करने लगे. इसी बीच कार में सवार युवक उठा और उनसे अचानक कार चला दी. कार की तेज गति होने से सब-इंस्पेक्टर उसके बोनट पर गिर गए. कार चालक आरोपी युवक ने रिवर्स गियर डालकर फिर से कार को आगे की ओर तेज स्पीड दे दी जिससे सब-इंस्पेक्टर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद पार्क में हंगामा मच गया. लोग कार को रोकने के लिए उसके पीछे भागे लेकिन कार सवार तेजी से गाड़ी को दौड़ाता हुए वहां से फरार हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.