Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग...

अयोध्या जाने के लिए अब नो टेंशन, रामलला के दर्शन के लिए 30 जनवरी को रवाना होगी पहली ट्रेन, यहां से करें बुकिंग

38

जबलपुरः रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या जाने की चाह रखने वालों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। राम भक्तों को अयोध्या पहुंचाने के लिए 30 जनवरी से पहली स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी। अयोध्या पहुंचने के लिए लोग IRCTC की वेबसाइट से सीट की बुकिंग कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन जबलपुर से कटनी-सतना-प्रयागराज जंक्शन और दूसरी ट्रेन जबलपुर से इटारसी, भोपाल, बीना होकर चलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार दो आस्था ट्रेनों को मिलाकर जबलपुर से अयोध्या के लिए पांच ट्रेनें श्रद्धालुओं को उपलब्ध होंगी। इनमें साकेत सुपर फास्ट एक्सप्रेस, मुंबई-एलटीटी अयोध्या केंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस और रामनाथपुरम-अयोध्या सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन पहले से चल रही हैं। 30 जनवरी से दो आस्था सुपर फास्ट ट्रेन चलने से अयोध्या का सफर और आसान हो जाएगा।

पहली जबलपुर-अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी, 13 फरवरी और 27 फरवरी को जबलपुर से रवाना होगी। अयोध्या से 1 फरवरी, 15 फरवरी और 29 फरवरी को रवाना होंगी। जबलपुर से ट्रेन दोपहर 15.30 बजे छूटेगी, जो श्रीधाम, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, भोपाल, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज होते हुए अगले दिन दोपहर 12.55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या से रात 21.20 बजे रवाना होकर इसी मार्ग से अगले दिन शाम 19.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

दूसरी जबलपुर-अयोध्या आस्था स्पेशल 16 फरवरी को रात 23.00 बजे जबलपुर से रवाना होगी। ट्रेन रात 00.10 बजे कटनी, 1.35 बजे सतना, तडक़े 3.30 बजे मानिकपुर और सुबह 5.15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी, जो सुल्तानपुर होते हुए सुबह 10.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। 18 फरवरी की रात्रि 21.30 रवाना होकर रात 1.50 बजे प्रयागराज जंक्शन, 4.15 बजे मानिकपुर, 5.15 बजे सतना, 6.40 बजे कटनी और सुबह 8.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.