Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पर ब्यावरा में 5 दिनों तक मनाया गया उत्सव, भगवन को लगा 108 व्यंजनों का भोग

61

ब्यावरा। अयोध्या में भगवान रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इसे लेकर ब्यावरा शहर की कर्मचारी कॉलोनी स्थित अभय दाता हनुमान मंदिर में रहवासियों द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया। मंदिर के पंडित अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सदियों के लंबे इंतजार के बाद प्रत्येक भारतवासी के जीवन में ऐसा अद्वितीय क्षण आया जो भावुक कर देने वाला था।

इस पल को उत्सव की तरह मनाने के लिए कर्मचारी कॉलोनी के रहवासियों ने अभयदाता मंदिर से भगवान श्री रामंचद्र की भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान राम भक्त भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से रेस्ट हाउस, अस्पताल रोड, कर्मचारी कॉलोनी होते हुए पुन: अभयदाता मंदिर पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल धर्मप्रेमी बंधुओं का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। यात्रा का समापन भगवान श्रीरामचंद्र और हनुमान जी की आरती के साथ हुआ।

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अभयदाता हनुमान जी महाराज को 108 व्यंजनों का भोग लगाया। इसमें अनेकों प्रकार की मिठाई, ड्राय फ्रूट, फल, नमकीन और अन्य कई तरह के व्यंजन शामिल थे। इस अवसर पर मंदिर में हनुमान जी का विशेष श्रृंगार और खास साज-सज्जा की गई थी।

कर्मचारी कॉलोनी के रहवासियों ने पांच दिन तक रामलला प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव मनाया। दो दिन तक मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, महिला संगीत और अंखड रामायाण का पाठ और हवन शांति का कार्यक्रम हुआ। 22 जनवरी को सभी भक्तों ने मंदिर परिसर में टीवी पर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.