Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ...

पिता ने 4 साल की बेटी को चंबल में फेंका, बच्ची की तलाश में जुटे गोताखोर, जानिए क्या है पूरा मामला..

51

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक पिता ने अपनी 4 साल की बच्ची को चंबल में फेंक दिया। पति का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह बच्ची को लेकर चला गया और उसने बच्ची को चंबल में फेंक दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जब आरोपी को पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ की उसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया।

आज फिर से बच्ची की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। यह पूरा मामला भानपुरा थाना क्षेत्र का है आरोपी रघुनंदन मीणा ने पूछताछ पर पुलिस को बताया कि वह अपनी 4 साल की बेटी को चंबल नदी में फेंक कर आया है। उसकी पत्नी उसे छोड़कर जाने की धमकी देती थी जिसके कारण दोनों के बीच में विवाद हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.