Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

छत्तीसगढ़ की 16 स्वच्छता दीदियां देखेंगी गणतंत्र दिवस परेड, डिप्टी सीएम ने शुभकामनाएं देकर किया रवाना

47

रायपुर: रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड देखने नई दिल्ली जा रहीं स्वच्छता दीदियों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने यात्रा के लिए स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन को अपनी शुभकामनाएं दी। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की 16 स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह देखने विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। ये स्वच्छता दीदियां 25 जनवरी को केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात भी करेंगी। स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन की नई दिल्ली रवानगी के समय आज माना विमानतल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक कुंदन कुमार, सूडा (SUDA) के सीईओ सौमिल रंजन चौबे और हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख डॉ. विवेक गुप्ता भी मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नई दिल्ली जा रहीं स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन से विमानतल पर मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह आमंत्रण प्रदेश के शहरों को स्वच्छ बनाने में जुटी महिला शक्ति के काम का सम्मान है। भारत सरकार के इस विशेष आमंत्रण से हमारी स्वच्छता दीदियों के साथ ही पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में गंडई नगर पंचायत की दो, कुम्हारी नगर पालिका की दो, खैरागढ़ नगर पालिका की एक, बिलासपुर नगर निगम की तीन तथा राजनांदगांव, दुर्ग, अंबिकापुर और कोरबा नगर निगम की दो-दो स्वच्छता दीदियों को आमंत्रित किया है। इन महिलाओं के साथ इनके एक-एक परिजन को भी आमंत्रित किया गया है।

ये स्वच्छता दीदियां कर्तव्यपथ पर देखेंगी गणतंत्र दिवस समारोह

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के विशेष आमंत्रण पर स्वच्छता दीदी के रूप में काम कर रही बिलासपुर नगर निगम की किरण सिंह, पुष्पा कटरे और लक्ष्मी अय्यर, दुर्ग नगर निगम की किरण साहू और लक्ष्मी जांगड़े, अंबिकापुर नगर निगम की शशि सिन्हा और कुसुम मिंज, कोरबा नगर निगम की गीता तोमर और विजय लक्ष्मी तिवारी, राजनांदगांव नगर निगम की अनिता फ्रांसिस और वीणा टंडन नई दिल्ली जा रही हैं। गंडई नगर पंचायत की गायत्री देवांगन और राखी खान, कुम्हारी नगर पालिका की शोभा चक्रधारी और बिमला साहू तथा खैरागढ़ नगर पालिका की जयश्री ताम्रकर भी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह देखने के लिए आज विमान से रवाना हुईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.