Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

पिता ने कहा था काम नहीं करेगा तो रोटी कैसे मिलेगी, गुस्से में घर से निकला युवक, शव ईंट भट्टे पर झुलसा मिला

40

उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम निनौरा में सोमवार सुबह एक युवक का शव ईंट भट्टे पर झुलसी अवस्था में मिला। मृतक को उसके पिता ने रविवार रात को डांटा था कि काम नहीं करेगा तो रोटी कैसे मिलेगी। इस पर युवक नाराज होकर घर से चला गया था। स्वजन ने तलाश किया तो उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस ने बताया कि जीवनसिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम धरोला नलखेड़ा जिला आगर अपने परिवार के साथ कुछ सालों से निनौरा में झोपड़ी बनाकर रहता था। परिवार निनौरा में ही दाता निवास ईंट भट्टे पर काम करता है। रविवार रात को परिवार खाना खाकर सो रहा था। इस दौरान जीवन को उसके पिता ने कहा कि काम करा कर, काम नहीं करेगा तो हमें रोटी कैसे मिलेगी।

पिता की डांट से नाराज होकर जीवन घर से चला गया। देर रात तक नहीं लौटा तो परिवार उसकी तलाश में गया था। मगर उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह ईंट भट्टे पर काम करने वाले लोगों ने सूचना दी कि जीवन का शव भट्टे पर जली अवस्था में पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस को जानकारी दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.